Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा करती है कार्यकर्ताओं को सजग_ कमल प्रताप* भारतीय जनता पार्टी बाणसागर मंडल की मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

 


संजीत सोनवानी 

शहडोल*बाणसागर:-* भारतीय जनता पार्टी बाणसागर में एक दिवसीय मंडल कार्यसमिति की बैठक कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम कन्या पूजन एवं पंडित दीनदयाल जी एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया और वरिष्ठो का सम्मान किया गया। साथ ही मंडल कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप मेंं शहडोल भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह  विशिष्ट अतिथि ब्यौहारी विधायक शरद जुगलाल कोल एवं बाणसागर मंडल प्रभारी शहडोल भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश तिवारी उपस्थित कार्यक्रम का नेतृत्व एवं अध्यक्षता बाणसागर भाजपा मंडल अध्यक्ष  बीरेंद्र सिंह बैस के  द्वारा किया गया। इनके अलावा पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मोतीलाल बैस, व्ही.डी. गुप्ता, राम-लखन गुप्ता, राजबहोर कोल, गया पयासी, आदि मंचासीन रहे कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए  बाणसागर भाजपा मंडल प्रभारी राकेश तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अपने परिश्रम और पसीने से सीच पार्टी को जड़ से मजबूत बनाना है तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा राजनीतिक दल है जोकि कार्यकर्ताओं को हमेशा सजग करता रहता है और पार्टी के कार्यकर्ता हमेशा ही सजगता से संगठन की सेवा करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा के अगुवाई में भाजपा देश के हर कोने तक पहुंची है एवं देश के साथ विदेशों में भी अपनी पार्टी को मजबूती आप दोनों के नेतृत्व से मिली है उनके नक्शे कदम पर हम सभी चलने का प्रयास करेंगे एवं पार्टी को मजबूती के साथ आगे बढ़ाएंगे। अपने उद्बोधन में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता कोरोना कॉल के दौरान सेवा में जुटा रहा जबकि अन्य कोई भी राजनीतिक दल मदद के लिए हाथ बढ़ाना तो दूर दिखाई तक नहीं दिए। पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा सेवा ही संगठन कार्यक्रम में वृक्षारोपण, टीकाकरण, राशन एवं भोजन वितरण, दवाई एवं स्वास्थ्य सामग्री का वितरण सहित सेवा से जुड़े अनेक कार्य करते हुए अपनी महती भूमिका निभाई। कार्य समिति की बैठक में करोना काल के दौरान मृतकों के शोक प्रस्ताव सत्र संबोधन, सेवा ही संगठन, वृत्त निवेदन एवं स्वास्थ्य स्वयं सेवा संगठन, संगठन की आगामी गतिविधियों एवं संगठन पर चर्चा की गई है



बैठक में कोरोना कॉल दौरान असमय हुए मृतकों के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गयाl मंडल कार्यसमिति की बैठक प्रमुख रूप से ममता शुक्ला, मीरा गौतम, श्यामा श्रीवास्तव, सरला सिंह बैस, रेखा मिश्रा, कृति पांडे, केशव सोधिया, दुर्गेश तिवारी किशोर डोडवानी, अमित तिवारी, अजय जयसवाल, सतनारायण पयासी, राम चंद्र पाल,नीपेंद्र सिंह, राकेश ताम्रकार, पोलिंग प्रभारी सहित भारतीय जनता पार्टी के मंडल पदाधिकारी,सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेl उक्त आशय की जानकारी भाजपा मंडल बाणसागर मीडिया प्रभारी अशीष गुप्ता ने दी है।

Post a Comment

0 Comments