मोहम्मद शकील
विगत कुछ दिनों से एसईसीएल सोहागपुर एरिया के विभिन्न श्रमिक कालोनियों सहित कई जगह कालरी के बिजली कनेक्शन जोड़कर दुकानों एवं घरों को रोशन किया जा रहा था और इस कारण से कालरी प्रबंधन को हर माह लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा था लेकिन जिम्मेदारों के द्वारा इस दिशा में किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जा रही थी और इसे लेकर जब प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराया गया तो इसके बाद एरिया महाप्रबंधक ने ईएण्डम विभाग एवं सुरक्षा विभाग को निर्देशित किया गया और तत्काल इस पर कार्यवाही करने की बात कही गई जिसके बाद आज संयुक्त रूप से टीम बनाकर अवैध कनेक्शन धारियों पर कार्यवाही करने को लेकर टीम सर्वप्रथम चीपहाउस कॉलोनी पहुंची जहां पर कालरी के बिजली खंभों से कई लोगों के द्वारा अवैध कनेक्शन लिया गया था और बिजली जलाई जा रही थी मौके पर पहुंची टीम एक एक कर अवैध कनेक्शनों को काटना शुरू की वहीं दूसरी तरफ किसी प्रकार से विवाद की स्थिति उत्पन्न ना हो इसे लेकर सुरक्षा विभाग के लोग भी मौके पर मौजूद थे इस टीम में एरिया सुरक्षा अधिकारी शारतेंदु तिवारी डिप्टी मैनेजर पर्सनल श्री चौरसिया इंजीनियर अजय द्विवेदी राजेश सेठ शामिल थे जोकि अवैध कनेक्शन के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही करते हुए देखे जा रहे थे सुबह 10:00 बजे अवैध कनेक्शनों को काटना शुरू किया गया जो दोपहर तक अनवरत चालू था इस बीच करीब 50 से भी अधिक अवैध कनेक्शन काटे गए और मौके पर तारों को भी जप्त किया गया करीब साढे 3 किलोमीटर लंबी तार जप्त की गई जिसकी कीमत लाखों रुपए की बताई जा रही है।
आज भी अवैध कनेक्शनों के खिलाफ अभियान चलेगा और जहां-जहां भी अवैध कनेक्शन करके बिजली जलाई जा रही है उन्हें काटने की कार्यवाही की जाएगी वही इसके बाद भी अगर कोई अवैध कनेक्शन जोड़ता है तो उस पर कानूनी कार्यवाही को लेकर भी प्रबंधन अगला कदम उठाएगी।
ज्ञात हो कि एरिया प्रबंधन के लिए अवैध कनेक्शन एक चिंता का विषय बन गया है जिस तरह से जगह जगह अवैध कनेक्शन जोड़ कर बिजली जलाई जा रही है उससे प्रबंधन को हर माह लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है यही कारण है कि आज से अभियान चलाकर इस पर कार्यवाही शुरू की गई है पहले दिन की कार्यवाही पूरी तरह से शांतिपूर्वक रही और बड़ी मात्रा में तारों की जब्ती भी की गई देखा जाए तो पूर्व में भी प्रबंधन के द्वारा अवैध कनेक्शन के खिलाफ मुहिम चलाई गई थी और बड़ी संख्या में अवैध कनेक्शनों को काटा गया था लेकिन उसके बाद भी फिर से अवैध कनेक्शन करके बिजली जलाई जा रही थी जिस कारण से प्रबंधन के द्वारा कार्यवाही की गई वहीं अगर देखा जाए तो कालरी नंबर 1 कैंप में भी बड़ी संख्या में अवैध कनेक्शन जोड़े गए हैं जहां पर खुलेआम कालरी की बिजली से दुकानों को एवं घरों को रोशन किया जा रहा है जिससे प्रबंधन को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है उम्मीद है कि यह अभियान यहां भी देखने को मिलेगा और अवैध कनेक्शन धारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।



0 Comments