Ticker

6/recent/ticker-posts

शहडोल भाजपा ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती

 


मिर्जा अफसार बेग 

*पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर प्रत्येक बूथ पर आयोजित हुए सेवा कार्य

*अंत्योदय की भावना को साकार करने सेवा बस्तियों में सेवा कार्य हेतु बड़ी संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी शहडोल द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विगत 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिला मुख्यालय शहडोल सहित जिले के सभी 15 मंडलों के प्रत्येक बूथ में  कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी संतोष लोहानी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी 15 मंडलों में बूथ स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सभी मंडलों में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता अंत्योदय की विचारधारा एवं भावना को साकार करने के उद्देश्य से सेवा बस्तियों में सेवा कार्य हेतु पहुंचे। जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह खुद कई कार्यक्रमों में उपस्थित रहे, उनके साथ जयसिंह नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जय सिंह मरावी, शहडोल नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, जिला महामंत्री संतोष लोहानी, मनोज सिंह आरमो, नगर अध्यक्ष सूर्य का निराला एवं कई अन्य पदाधिकारी तथा वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे। पूरे जिले में चिकित्सालयों में मरीजों को फल वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए गए, इसके साथ ही साथ सेवा बस्तियों में स्वच्छता एवं विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यो का आयोजन किया गया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर जिले में मंडल स्तर पर संगोष्ठीयों एवं सभाओं का भी आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर आयोजित हुए अलग-अलग कार्यक्रमों में भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।



Post a Comment

0 Comments