चेतन गुप्ता अनुपपूर
अनूपपुर 02 अक्टूबर 2021/ मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल महोदय के जनजाति विश्वविद्यालय एवं अमरकंटक के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को दृष्टिगत रख कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री सोनिया मीना ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय आईजीएनटीयू के हेलीपैड, ऑडिटोरियम, सेंट्रल फॉर एक्सीलेंस आदि स्थलों का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी गण एसडीएम पुष्पराजगढ़ श्री अभिषेक चौधरी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर सुश्री मीना ने आईजी एनटीयू के सभागार में महामहिम राज्यपाल जी के प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में बैठक लेकर चर्चा की तत्पश्चात कलेक्टर सुश्री मीना ने अमरकंटक स्थित मां नर्मदा उद्गम मंदिर आदि स्थलों का भ्रमण कर मौका निरीक्षण करते हुए सर्व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।


0 Comments