मिर्जा अफसार बेग
बुढ़ार । भारतीय जनता पार्टी मंडल बुढार द्वारा सेवा एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत 2 अक्टूबर बूढ़ी दाई मंदिर वार्ड नंबर 7 में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
जिसमें सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प सभी भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों द्वारा लिया गया साथ ही बूढ़ी दाई मंदिर में डस्टबिन एवं निरंतर साफ-सफाई होती रहे इसके लिए सभी पदाधिकारी नगर परिषद बुढ़ार सीएमओ श्रीमती शिवांगी सिंह से मुलाकात कर उनको अवगत कराया गया ताकि आगामी आने वाले त्यौहार में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े
स्वच्छता अभियान में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती शालिनी सरावगी,जिला मंत्री श्रीमती जूली जैन,मंडल महामंत्री श्री कृष्ण गुप्ता,मंडल उपाध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह,मंडल उपाध्यक्ष श्री सुधाकर शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी श्री योगेंद्र सिंह एवं पिछड़ा प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष श्री राकेश नामदेव,श्री भूपेंद्र श्री मोहन वर्मा,श्री मुन्ना पनिका,श्री चंदन साहू,श्री बाल्मीकि पांडे,श्री संजय शर्मा श्री अजय शर्मा,श्री गुड्डू एवं भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता की प्रमुख भूमिका रही।



0 Comments