Ticker

6/recent/ticker-posts

बापू की जन्मजयंती पर नगरपालिका धनपुरी सभागार में कोरोना वॉरियर्स सम्मान समारोह आयोजित

 


राम प्रकाश जयसवाल 

धनपुरी ।  दिनांक 2 अक्टूबर दिन शनिवार बापू महात्मा गांधी जी एवम भारत के दुसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्मजयंती के अवसर पर नपा धनपुरी सभागार में कोरोना वॉरियर्स एवम समाज सेवियों का उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमे नगर के जनप्रतिनिधियों के अलावा गृहणियां या यूं कहें कॉविड वॉरियर्स मातृशक्तियां भी शामिल हुई Covid 19 के दौरान समाजसेवा और जनसेवा की अनुकरणीय और अविष्मरणीय जनहितैषी कार्यों का संपादन करने वाले जिनमे मुख्य रूप से फ्रंटलाइन वर्कर्स जैसे की स्वास्थ्य अमला स्वच्छता गृही ए एन एम कार्यकर्ता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुलिस एवम प्रेस के मित्रों का प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया और उनके कार्यों के प्रति कृतज्ञता प्रगट की गई सम्मान समारोह में मुख्य रूप से नगरपालिका परिषद धनपुरी के सीएमओ श्री रविकरण त्रिपाठी नगर धनपुरी के युवा नगर निरीक्षक ओमेश्वर ठाकरे मंडल अध्यक्ष भाजपा धनपुरी हेमंत सोनी वरिष्ठ भाजपा नेता विजय सिंह अनिल जायसवाल सरिता सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के समाजसेवी एवम नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारीगण  मौजूद रहें.।

Post a Comment

0 Comments