अमजद खान
शहडोल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा सेवा समर्पण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे शहडोल भाजपा द्वारा नमो उपवन के तहत 71 पौधों का रोपण किया गया है, वही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती पर भजापाइयो ने नगर के गांधी चौक पर गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया है। कार्यक्रम प्रभारी जिला महामंत्री मनोज सिंह आर्मो एवं सह जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने बताया कि नमो उपवन के तहत कान्वेंट स्कूल के समीप एक तालाब के मेढ़ पर फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया वही पौधों की देखभाल और सुरक्षा के लिए 71 पालको ने जिम्मेदारी ली है। उक्त दोनों कार्यक्रम जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, इस दौरान जयसिंहनगर विधायक जयसिंह मरावी, नगर पालिका अध्यक्ष उर्मिला कटारे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमिता चपरा की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ,जयसिंह नगर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक जय सिंह मरावी , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमिता चपरा भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, शीतल पोद्दार, सुशील शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री मनोज आर्मो, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, ,कार्यालय मंत्री संतोष मिश्रा, जिला मंत्री शक्ति लक्ष्यकार जिला सह मीडिया प्रभारी विनय केवट, भाजपा नेता प्रकाश सोनी ,नगर अध्यक्ष सूर्यकांत निराला ,सोहागपुर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बघेल मीनू नगर महामंत्री संतोष रावत, अभिदीत सोनी, रविंद्र वर्मा ,मनीष गुप्ता , युवा नेता पिंकू शुक्ला, विभव पांडे, धर्मेंद्र दुबे, राहुल दुबेदी, कृष्णा शुक्ला आयुष पांडे ,अतुल शोभित वर्मा ,विजय गुप्ता, पार्षद संचिता सरवटे, पार्षद गोविंद सिंह परिहार, सावित्री सेन, बृजेंद्र वर्मा नागेंद्र गोले, मनीष गुप्ता, लक्की शुक्ला निभा गुप्ता, सुभाष सोनी, गिरधर प्रताप सिंह, राकेश सोनी ,ओंकार जयसवाल डब्लू ,सिद्धार्थ सिंह बघेल, राजेंद्र गौतम, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता इस दौरान प्रमुख रुप से कार्यक्रम में उपस्थित रहे।



0 Comments