मोहम्मद शकील
शहडोल । कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव सबी खान बंटी ने बताया कि एक तरफ ADG महोदय एवं SP महोदय जी का सपना है कि संभाग एवम् जिला अपराध मुक्त हो !
जो सफल भी होता नजर आ रहा है। विगत दिनों पुर्व हुई कार्यवाही से अपराधियों की कमर टुट चुकी है
मगर देवांता हस्पिटल के दोषी डॉक्टरों की गिरफ्तारी ना हो पाना कहीं ना कहीं एक सवाल खड़ा करता है कि मानवता को शर्मसार करने वाले अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है ।
सबी खान बंटी ने पुलिस अधीक्षक महोदय से मांग कि है कि जल्द से जल्द फरार अपराधियों को गिरफ़्तार कर उनके खिलाफ NSA कि कार्यवाही कि जाए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति मानवता को शर्मसार ना कर सकें।

0 Comments