मिर्जा अफसार बेग
शहडोल । रोटरी क्लब शहडोल ने स्थानीय मानस भवन में टैब वितरण और शपथ समारोह का आयोजन किया, जिसमें मुख्य रूप में राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा मौजूद रहे, रोटरी क्लब ने नवनियुक्त अध्यक्षो को क्लब की शपथ दिलाई, वही 25 जरूरतमंद और प्रतिभावन छात्र-छात्राओं को मोबाइल टेबलेट्स का वितरण किया। इसके अलावा जिला अस्पताल को एक एम्बुलेंस भी प्रदान किया गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विवेक कृष्ण तन्खा ने कहा कि पूरे देश मे मेधावी छात्रों को 01 लाख टैब वितरित किया जाएगा, वही शहडोल में 100 टेबलेट्स का वितरण किया जाना है, जिसमे सांकेतिक रूप से 25 मोबाइल टैब का प्रतिभान छात्रों कार्यक्रम दिया गया है।
मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में रोटरी क्लब द्वारा कोरोना वारियर्स का सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया था, कोरोना काल मे जिन सामाजिक संगठनों ने मानव सेवा में उत्कृष्ट कार्य किया है उन्हें क्लब द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया है। जिनमे सेवा भारती, सांझी रसोई, गौ सेवा संस्थान सहित सामाजिक संगठन शामिल है। समाज सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले रोटरी क्लब आने वाले दिनों में स्वास्थ्य राहत शिविर का आयोजन करेगा, जिसमे निर्धन, गरीब और आदिवासी परिवारों में गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगो को चिन्हित कर उनका समुचित इलाज रोटरी क्लब कराएगा।

0 Comments