मोहम्मद शकील
पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री अवधेश कुमार गोस्वामी द्वारा शहडोल जिले में स्थाई वारंटियो की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमलाई मोहम्मद समीर द्वारा कार्यवाही करते हुये दिनांक 08.10.21 को माननीय न्यायालय के प्रकरण के स्थाई वारंटी संतोष उर्फ सत्या पिता फुलूराम सारथी उम्र 34 वर्ष निवासी ईंटा भट्ठा ओपीएम थाना अमलाई जिला शहडोल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अमलाई के नेतृत्व में उ0नि0 उपेन्द्र त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है !

0 Comments