Ticker

6/recent/ticker-posts

नवरात्रि और मिलादुन्नबी को लेकर चाक चौबंद व्यवस्थाओं में लगी हैं अमलाई पुलिस

 


मोहम्मद शकील 

शहडोल जिले का अंतिम छोर थाना अमलाई कोयलांचल नगरी में हर समय यहां सुरक्षा कि दृष्टी से अमलाई पुलिस कि चाक चौबंद व्यवस्था बनी रहती है। लेकिन खास मौकों व तीज-त्यौहारों पर सुरक्षात्मक दृष्टी से कानून के पहरेदार और अधिक सक्रियता के साथ थाना क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद हो जाते हैं। ऐसा ही नजारा इन दिनों नवरात्री और मिलादुन्नबी के अवसर पर देखने को मिल रहा है। जहां नगर निरीक्षक मोहम्मद समीर और उनकी पूरी टीम के साथ नगर के विभिन्न मार्ग- चौक चौराहों सहित भिन्न-भिन्न स्थानों पर सक्रियता के साथ नगर कि कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे हुये हैं। ताकि बिना किसी परेशानी व समस्या के लोग नवरात्री महापर्व, दशहरा, मिलादुन्नबी सहित अन्य तीज त्यौहारों को शांति और सुकून से मना सकें। अमलाई पुलिस कि सक्रियता कि वजह से थाना क्षेत्रवासी इन दिनों स्वयं को ना सिर्फ सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बल्कि नगर कि शांति व्यवस्था भी इन दिनों बेहतर साबित हो रही है। नगर में कानून व्यवस्था बनाऐ रखने के लिऐ अमलाई पुलिस जहां दिन-भर सड़कों सहित बाजार, चौराहों पर अपनी सेवा दे रहे हैं। वहीं समय-समय पर थाना क्षेत्र के भिन्न-भिन्न स्थानों पर लगातार पेट्रोलिंग भी कर रहे हैं। जिससे नगर में किसी भी प्रकार कि घटनाऐं ना घट पायें और नगर निरीक्षक मोहम्मद समीर लगातार लोगों से भी अपील करते आ रहे हैं। कि हम और हमारी पूरी टीम आपकी सेवा और सुरक्षा के लिऐ दिन-रात मुस्तैद हैं कहीं भी किसी भी प्रकार कि कोई समस्या या अशांति उत्पन्न होता है या उत्पन्न करने का प्रयास किया जाता है। जो विधी-विरूध्द हो उसके लिऐ तत्काल अमलाई पुलिस को सूचित करें। जिससे समय पर उन परेशानियों को खत्म किया जा सके और थाना क्षेत्र कि शांति व्यवस्था को कायम रखा जा सके और साथ ही सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील भी की जा रही है !

Post a Comment

0 Comments