Ticker

6/recent/ticker-posts

नवरात्रि और मिलादुन्नबी दोनों त्योहारों को देखते हुए व्यवस्थाओं में लगी है धनपुरी पुलिस

 


मोहम्मद शकील 

शहडोल जिले के अंतर्गत धनपुरी थाना क्षेत्र में नवरात्र पर्व और मिलादुन्नबी पर्व को देखते हुए किसी तरह से चोरी व चेन स्केचिंग जैसी वारदात ना हो सके इसके लिए पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी जी ने जिला मुख्यालय में अपने अपने क्षेत्र में मंदिरों के आसपास तथा सड़कों पर बराबर निगरानी करने को कहा गया है !

धनपुरी थाना से गजेंद्र सिंह, शंकर प्रजापति, राम जी गौतम, वीरेंद्र सिंह धनपुरी चौराहे पर तैनात रहते हैं । गजेंद्र सिंह ने बताया कि वाहन पर माइक लगा रहता है जिसके माध्यम से जहां पर भी भीड़ जैसी स्थिति नजर आती है वहां लोगों को चेताने का काम किया जाता है । धनपुरी नगर के सभी मंदिरों के आसपास निगरानी की जा रही है और पर्व के दौरान आज तक महिलाओं के साथ किसी तरह की घटना नहीं हुई है । ज्वालामुखी मंदिरों में सप्तमी के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी पूजा करने के लिए महिलाओं ने पूजा की थाली सजाकर मंदिरों में प्रवेश किया और इस दौरान उनको दूरी का पालन करते हुए देखा गया । मां ज्वालामुखी मंदिर और खेर माता मंदिर मे भक्तों का ताता लगा रहा । माता के भव्य स्वरूप का दर्शन करने के लिए लोग देर शाम तक मंदिरों में आते रहे । पुजारियों ने कोरोना संकटकाल का ख्याल रखते हुए मंदिरों में व्यवस्था की थी ।

Post a Comment

0 Comments