चेतन गुप्ता
अनूपपुर 18 अक्टूबर 2021/ समय-सीमा एवं सीएम हेल्पलाईन के लंबित प्रकरणों का गंभीरता से निराकरण सुनिश्चित करें। प्रकरणों के निराकरण के लिए शासन के निर्देशों का पालन जरूरी है। उक्ताशय के निर्देश कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री सोनिया मीना ने कार्यालय प्रमुखों तथा जिला स्तरीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि समय-सीमा प्रकरणों तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों व जनसुनवाई में आए प्रकरणों पर अधिकारी स्वयं रुचि लेकर गंभीरतापूर्वक निराकरण सुनिश्चित कराएं। कलेक्टर सुश्री मीना ने कहा कि लंबित शिकायतों के निराकरण हेतु अधिकारियों से अच्छा प्रदर्शन अपेक्षित है। लंबित प्रकरणों की स्थिति खेद का विषय होती है। उन्होंने अधिकारियों को कर्त्तव्य बोध से कार्य कर लंबित शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर हर दिन के कार्य में शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों की स्थिति स्वीकार योग्य नहीं है।

0 Comments