रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
जिले के पाली थाना के घुनघुटी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंदनिया से एक गंभीर मामला सामने आया है,
*भोदी बैगा, हीरा लाल पे आरोप है*
ग्राम चंदनिया जहां हीरा लाल, भोदी बैग पर गाय को काटने का आरोप है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हलचल मच गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फिलहाल पूरा मामला आरोपों के आधार पर दर्ज किया जा रहा है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
गौ सेवकों ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम चंदनिया पहुंचने पर तीन से चार लोग गाय काटते नजर आए। इस दृश्य को देखते ही उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया। पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े आरोपित व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है।
इस मामले में पाली थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि गौकशी की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर भेजी गई थी। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला सामने आया है और शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ पाएगी।
घटना के बाद गांव में आक्रोश की स्थिति बनी हुई है, हालांकि पुलिस की सतर्कता के चलते हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आरोप कितने सही हैं और किन लोगों की इसमें संलिप्तता है।
इनका कहना है
वरिष्ठ अधिवक्ता और समाजसेवी हनुमान मिश्रा जी ने कहां गाय पर हमारी आस्था है इस कृत में जोभी शामिल है उन सभी पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होना चाहिए और हम शासन से अनुरोध करते हैं की निष्पक्ष जांच हो और आरोपियों को सजा मिले ताकि दोबारा भविष्य कोई ऐसा कृत्य करने की कोशिश न करे
*वरिष्ठ अधिवक्ता हनुमान मिश्रा*
पूर्व पार्षद और समाजसेवी सूफियान खान ने कहा गाय सर्व समाज की आस्था है जो लोग भी इस जघन्य अपराध के पीछे हैं उन सभी पर कड़ी से कड़ी करवाई हो पुलिस निष्पक्ष जांच करे और अपराधियों को उनके अपराध की सजा मिले
*सूफियान खान समाजसेवी*
हमारा शहडोल शहर भाई चारे की मिसाल के लिए जाना जाता है सभी सेअपील है शहर में शांति बनाए रखें


0 Comments