Ticker

6/recent/ticker-posts

इंटरसेप्टर वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

 


मिर्जा अफसार बेग 

शहडोल - शहडोल जिले को यातायात के नियमों का उल्लंघन करने तथा दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से प्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए इंटरसेप्टर वाहन को आज कलेक्टर कार्यालय के परिसर से आयुक्त शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन श्री दिनेश चंद्र सागर, श्रीमती वंदना वैद्य एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी ने आज हरी झंडी दिखाकर गंतव्य स्थान की ओर रवाना किया।

इस मौके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार वैश्य, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अखिलेश कुमार तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक सुश्री सोनाली गुप्ता सहित पर अन्य पुलिस अधिकारी एवं काफी संख्या में मीडिया के लोग उपस्थित थे।

इस वाहन में स्पीड, साउंड चेक कर प्रिंट आउट किया जा सकता है, वाहन कैमरा विथ लेजर से युक्त है। यह वाहन केंद्र सरकार की सड़क परिवहन विभाग द्वारा प्रदेश के 33 जिलों को उपलब्ध कराई गई है, जिसमें शहडोल जिला भी शामिल है। इस वाहन में एक प्रशिक्षित पुलिस ऑपरेटर, एक सूबेदार सहित वाहन चालक एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहेगा। यह वाहन 800 मीटर से स्पीड की गति तोड़ने वाले वाहनों की जानकारी 3 सेकंड में उपलब्ध कराएगी तथा वाहन मालिक के मोबाइल नंबर उपलब्ध होने पर तत्संबंधी व्हाट्सएप एवं मेल द्वारा सूचना भी उपलब्ध कराएगी, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में काफी हद तक कामी लाई जा सकेगी।

Post a Comment

0 Comments