मिर्जा अफसार बेग
बुढ़ार स्थित स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में 11 अक्टूबर को बुढार प्रीमियम लीग जूनियर वर्ग एवं सब जूनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला खेला गया।
एम. एम. एम. क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में आयोजित बुढार प्रीमियम लीग जूनियर एवं सब जूनियर वर्ग का आयोजन 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक किया गया, जिसका फाइनल मुकाबला 11 अक्टूबर को खेला गया। जहां जूनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में बुढार टाइगर तो सब जूनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में बुढार स्टार ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया।
बुढार प्रीमियम लीग जूनियर एवं सब जूनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले के अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी कांग्रेस नेता बलमीत सिंह खनूजा, एकेडमी के संरक्षक BCCI एम्पायर राकेश त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार मोहन नामदेव, भाजपा नेता शैलेन्द्र श्रीवास्तव, पुष्पराज सिंह जिला अध्यक्ष क्रीड़ा भारती, अर्जुन सोनी सांसद प्रतिनिधी, विशाल खंडेलवाल , चंद्रप्रकाश पांडेय एवं इब्राहिम भाई मुख्यरूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री बलमीत सिंह खनूजा ने कहा कि ऐसे क्षेत्रीय खेल आयोजनों से आने वाले समय में बड़ी प्रतिभाएं निकलेंगी जो अपना और क्षेत्र का नाम देश विदेश में रोशन करेंगी।
भाजपा नेता श्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों एवं युवाओं को खेल से जोड़कर प्रतिभाओं को निखारने में एम. एम. एम. क्रिकेट एकेडमी का योगदान अतुलनीय है जिसमें श्री राकेश त्रिपाठी की भूमिका को हर स्तर पर सराहा जाना चाहिए। उन्होने कहा कि निश्चित रूप से ऐसे आयोजन खेल के क्षेत्र में युवाओं को तराशने और उनके लिए एक बेहतर प्लेटफार्म तैयार करने में बेहद कारगर साबित होंगे।
श्री पुष्पराज सिंह ने कहा कि खेल आपको खेल भावना के साथ समाज में अपनी सहभागिता देना और आगे बढ़ना सिखाता है।
सब जूनियर वर्ग का फ़ाइनल मैच बुढ़ार स्टार एवं बुढार ट्रिकल्स के बीच खेला गया। बुढार ट्रिकल्स के कप्तान आरुष श्रीवास्तव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और उनकी टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर कुल 36 रन बनाए। जिसे बुढार स्टार के कप्तान चिराग डोड़वानी की टीम ने आसानी से चेश कर फाइनल मुकाबला जीत लिया।
जबकि जूनियर वर्ग का फ़ाइनल मैच बुढार टाइगर एवं बुढार पैंथर के बीच खेला गया, बुढार पैंथर के कप्तान वैष्णविश त्रिपाठी एवं बुढार टाइगर के कप्तान सिद्धार्थ द्विवेदी के बीच टास हुआ। बुढार टाइगर ने टास जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया और 143 रनों का लक्ष्य दिया। बुढार पैंथर ने 144 रन बनाकर खिताब अपने नाम कर लिया।
अंकित पटेल एवं आयुष वर्मा अंपायर की भूमिका में रहे जबकि सचिन द्विवेदी मैच के दौरान कमेंटेटर की भूमिका में उपस्थित रहे।

0 Comments