मोहम्मद शकील
दिनांक 30-11-21 को पुलिस लाईन शहडोल में पदस्थ उ0नि0 रणबहादुर सिंह एवं थाना कोतवाली शहडोल में पदस्थ स0उ0नि0 वेदमणि शर्मा का आज सेवानिवृत हो जाने पर पुलिस अधीक्षक शहडोल अवधेश कुमार गोस्वामी द्वारा दोनों अधिकारियों को साल, श्रीफल, फूलमाला, प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार वैश्य, उ0पु0अ0 यातायात श्री अखिलेश तिवारी, उ0पु0अ0 महिला प्रकोष्ठ सोनाली गुप्ता, उ0पु0अ0 अजाक सचिन धुर्वे, रनि0 दिनेश कुमार मर्सकोले, थाना प्रभारी कोतवाली निरी0 रत्नाम्बर शुक्ला, मुख्य लिपिक प्रवीण कुमार जैन, सेवानिवृत अधिकारियों के परिजन एवं पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे l

0 Comments