Ticker

6/recent/ticker-posts

संजय जयसवाल के आते ही जुआरियों और सटोरियों के हक्के बक्के गोल

 


मिर्ज़ा अफसार बेग 

धनपुरी पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत की 02 कार्यवाही

धनपुरी पुलिस अधीक्षक शहडोल अवधेश कुमार गोस्वामी द्वारा शहडोल जिले में नशे व सट्टा/जुआ के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल मुकेश वैश्य के मार्गदर्शन में धनपुरी पुलिस द्वारा 29.11.21 को मुखबिर सूचना मिली कि धनपुरी क्षेत्रांतर्गत वार्ड नं0 15 में दो स्थानो पर कुछ व्यक्ति तास पत्तो से हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं । जिस पर धनपुरी पुलिस द्वारा प्रथम फड वार्ड नं0 15 में दबिश दी जाकर जुआड़ियान 01. अमित नामदेव पिता भगवानदास नामदेव 02.रज्जन पासी पिता रामपासी 03. अयूब खांन पिता पीर मोहम्मद तीनों निवासी धनपुरी के संयुक्त कब्जे से जुमला रकम 520 रूपये तथा तास के पत्ते एवं दूसरे फड़ वार्ड नं0 15 में से जुआड़ियान 01. महेश पासी पिता किशोरीलाल पासी, 02.सालिम पिता शौकत अली दोनों निवासी धनपुरी के संयुक्त कब्जे से जुमला रकम 460 रूपये तथा तास के पत्ते विधिवत जप्त किये गये है। सभी आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी धनपुरी संजय जयसवाल के नेतृत्व में सउनि0 राजा भैया बागरी ,गुलाम हुसैन, प्रधान आरक्षक गजेंद्र सिंह, आरक्षक वीरेंद्र मौर्य ,राजेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही है l



Post a Comment

0 Comments