मिर्जा अफसार बेग
उमरिया । केंद्र सरकार के आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत एवं उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय बिरसिंहपुर पाली में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए, जिसमे संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ, जागरूकता रैली, निबंध प्रतियोगिता एवं ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के वर्चुअल कक्ष में संविधान दिवस के अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए प्राचार्य डॉ आशा अग्रवाल ने संविधान निर्माता डॉ बाबा साहब अम्बेडकर का स्मरण करते हुए संविधान निर्माण में उनकी भूमिका पर चर्चा की। इस अवसर पर हरलाल अहिरवार, अनुभव श्रीवास्तव, डॉ जेपीएस चौहान, डॉ अनुपमा द्विवेदी तथा भूपेंद्र रावत ने अपने विचार रखे व संविधान की बारीकियों से छात्र छात्राओं को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेज़ी विभाग के डॉ मंसूर अली ने किया व आभार प्रदर्शन एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ शाहिद सिद्दीकी ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं व महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित था।

0 Comments