Ticker

6/recent/ticker-posts

संजय जयसवाल ने संभाली धनपुरी थाने की कमान

 


मोहम्मद शकील 

धनपुरी ।  काफी समय से चर्चित रहे धनपुरी थाना प्रभारी ओमेश्वर ठाकरे का आखिरकार स्थानांतरण कर ही दिया गया उनके स्थान पर संजय जयसवाल को धनपुरी थाने की कमान सौंपी गई है गौरतलब हो कि धनपुरी थाना क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कबाड़ का व्यापार कोरेक्स की बिक्री गली-गली शराब की बिक्री सहित सट्टा व्यापार डीजल चोरी जैसे अवैध कारोबार संचालित किए जा रहे थे जिसको लेकर के अनेकों बार नागरिकों द्वारा एवं स्थानीय नेताओं द्वारा भी इनकी शिकायत पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त  पुलिस महानिदेशक को भी की गई थी।

नवागत थाना प्रभारी से जनअपेक्षा है कि धनपुरी क्षेत्र में फल-फूल रहे अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की ठोस पहल करेंगे।

Post a Comment

0 Comments