Ticker

6/recent/ticker-posts

ज्वालामुखी मैदान में 20-20 अंतराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर जोर शोर से चल रही तैयारियाँ

 


मोहम्मद शकील 

स्वर्गीय कैलाश सारंग जी की स्मृति में 19-12-2021 से शुरू होगा आयोजन - नितिन सिंह राणा 

शहडोल। 19-12-2021 से ज्वालामुखी मैदान में स्वर्गीय कैलाश सारंग जी की स्मृति में अंतराज्यीय 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ होगा और इस आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं l जिसमें खेल प्रेमी भी उत्साहित नजर आ रहे हैं इस टूर्नामेंट के आयोजक नितिन सिंह राणा ने बताया कि दूसरी बार स्वर्गीय कैलाश सारंग जी की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज किया जाएगा इस बार टूर्नामेंट में आठ टीमें शिरकत करेंगी l ढाबा कैफे कॉलेज के पास एक मीटिंग रखी गई और टीम रिस्पांसर की गई जिसमें पर्ची के द्वारा चिट निकाली गई !

इस तरह रिस्पांसरो को मिली टीम

नोएडा- चिंटू खनूजा, आगरा- हनुमान खंडेलवाल, बिलासपुर-राजा सराओगी, इंदौर- रविकरण त्रिपाठी, मुंबई- कैलाश विश्वनानी, प्रयागराज- नितिन सिंह राणा, मेरठ- सचिन पुरी, अमरजीत सिंह, पवन चीनी, विवेक पांडे, दिल्ली- रानू खंडेलवाल नरोत्तम गुप्ता हर्ष और साथ ही इस धनपुरी नगर में कई आई.पी.एल में खेल चुके खिलाड़ियों की भी हो रही शिरकत l दिसंबर माह में होने वाले स्वर्गीय कैलाश सारंग जी अखिल भारतीय  क्रिकेट टूर्नामेंट की दूसरी बैठक ढाबा कैफे कॉलेज के पास में संपन्न हुई।

Post a Comment

0 Comments