मिर्जा अफसार बेग
शहडोल - कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन से उत्पन्न तीसरी लहर के खतरे के संबंध में बैठक एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक 08 दिसम्बर, 2021 को अपरान्ह 02 बजे मध्यप्रदेष शासन के विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामखेलावन पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित की गई है। बैठक में सांसद,लोकसभा क्षेत्र शहडोल/सीधी, विधायक विधान सभा क्षेत्र जयसिंहनगर, ब्यौहारी, जैतपुर, पुलिस अधीक्षक, जिला शहडोल (म.प्र.),वनमण्डलाधिकारी वनमण्डल उत्तर/दक्षिण जिला शहडोल (म.प्र.), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सहित समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा कार्यालय के अन्य विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

0 Comments