मिर्जा अफसार बेग
शहडोल - कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने 16 दिसम्बर को कोविड वैक्शीनेशन महाअभियान में सभी 18 वर्ष से उपर के व्यक्तियों को कोविड के दोनो डोज लगवाने हेतु अपील की है। उन्होंने कहा है कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमण तथा कोरोना के संभावित लहर से बचने के लिए कोविड के दोनो टीके आवश्यक है। उसके साथ साथ कोविड अनुकूल व्यवहार जैसे मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग तथा सिनेटाइजर अथवा साबुन से हाथ धोना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इसके साथ साथ साफ-सफाई एवं स्वछता का विशेष ध्यान रखा जाएं। व्यापारिक प्रतिष्ठान के संचालक स्वयं कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करें। साथ ही प्रतिष्ठान में मास्क एवं सिनेटाइजर की व्यवस्था सुनिश्चित करें और आने वाले ग्राहको को कोविड का दोनो टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। प्रतिष्ठान के सामने डस्टबिन आदि रखवाना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने उर्पाजन केन्द्रों में आने वाले किसानों एवं राशन के दूकानों में आने वाले उपभोक्ताओं को भी कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करने एवं कोविड के दोनो टीके लगवाने हेतु समझाईस देने हेतु कहा है। कलेक्टर ने जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाओं, समाजसेवियों, जन अभियान परिषद के सदस्यों, कोरोना वॉलिटरों, महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया सभी से अपील किया है कि इस महामारी के संक्रमण के प्रसार नियंत्रण हेतु लोगो को कोविड का दोनो टीका लगवाने एवं कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करने में सहयोग दें।

0 Comments