Ticker

6/recent/ticker-posts

वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

 


मिर्जा अफसार बेग

शहडोल। संभागीय मुख्यालय शहडोल में अनूपपुर एवं उमरिया जिले से आम जन मानस अपने विभिन्न कार्यों को लेकर संभागय मुख्यालय आते है शहडोल संभागीय मुख्यालय होने के कारण आबादी में दिन ब दिन बढ़ोत्तरी हो रही है और आम नागरिकों को रोजगार की नइ उम्मीदें जाग्रत हो रही है। ऐसे में शहडोल ही मात्र ऐसा

संभागीय मुख्यालय है जहां न तो हाकर्स जोन है न ही आटो रिक्सा स्टैण्ड है जहां एक ओर कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से पूरी दुनिया परेसान थी ऐसी गंभीर परिस्थिति में शासन-प्रशासन एवं समाज सेवियों ने अपनी दरिया दिली दिखा कर बिना

किसी रंग भेद के एक दूसरे की मदद की और जैसे ही कोरोना धीरे-धीरे खत्म होने के कगार में पहुंचा तो छोटे-छोटे व्यापारी (चाय गुमटी, पान, नास्ता आदि पुटपाथ व्यवसायी ) के साथ साथ आटो रिक्सा चालक अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिये धीरे-धीरे अपना व्यवासय प्रारंभ

किये तभी दूसरी ओर जिला प्रशासन एवं नगरपालिका द्वारा अतिक्रमण की कार्यवाही की गई जिससे छोटे छोटे पथ व्यवसायियों के उपर अतिक्रमण की गाज गिरी जिस कारण पथ व्यवसायियों के उपर रोजी रोटी का संकट खडा हो गया वही शहडोल शहर की बढ़ती ट्राफिक को देखते हुये

व्यवस्था सुधारने की आवश्यकता है आटो रिक्सा स्टैण्ड न होने से आटो चालक अपना वाहन कहीं भी खडा करते है तो उनके उपर बडी चालानी कार्यवाही हो जाती है और उनका परिवार रोजी रोटी के संकट में फस जाता है। शहडोल मुख्यालय में कम से कम तीन आटो रिक्सा स्टैण्ड बनाये जाय जिससे आम जनमानस को आवागमन के साधन में परेसानी न उठानी पडे और उन्हें आसानी से

आटो रिक्सा मिल जाय और आटो रिक्सा चालाकों को भी चालानी कार्यवाही से निजात मिल सके  उपरोक्त विषयों पर संज्ञान लेते हुये शहडोल मुख्यालय में हाकर्स

जोन एवं आटो रिक्सा स्टैण्ड की व्यवस्था करने का कष्ट इन्हीं मुद्दों को लेकर वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद सुफियान खान ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।





Post a Comment

0 Comments