Ticker

6/recent/ticker-posts

विश्व एड्स दिवस पर निकली जन जागरूकता रैली

 


मिर्जा अफसार बेग 

शहडोल -  आज विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जन जागरूकता रैली को विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रथ द्वारा एड्स बचाव के संदेश जन-जन तक पहुंचाएगा। यह जागरूकता रथ लोगों को एड्स की बीमारी से बचावं के लिए जागरूक करेंगे जिससे  लोग जानलेवा बीमारी एड्स से अपनी सुरक्षा कर सकें।

इस अवसर परअपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, अधिष्ठाता मेडिकल कॉलेज डॉ० मिलिंद शिलारकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह, वन मंडलाधिकारी श्री गौरव चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम. एस. सागर, जिला परिवहन अधिकारी श्री आशुतोष भदौरिया, प्रभारी सीरियस डॉ० राजेश पांडेय, नगर पालिका अधिकारी शहडोल श्री अमित कुमार तिवारी, समाजसेवी श्री कमल प्रताप सिंह, श्री धर्मेंद्र सिंह मीनू, श्री राजेश्वर उदानिया श्रीमती अमिता चपरा, श्री चंद्रेश द्विवेदी , श्री पदम खेमिका, श्री राजेश गुप्ता एवं श्री मनोज गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा स्वास्थ्य अमला उपस्थित था।

Post a Comment

0 Comments