मिर्जा अफसार बेग
*जिला प्रशिक्षण के दूसरे दिन भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत रहे उपस्थित।
*प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने अचानक पहुंचकर लिया जिला प्रशिक्षण वर्ग का जायजा।
*प्रदेश महामंत्री एवं शहडोल संभाग के प्रभारी विधायक हरिशंकर खटीक ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सिखाएं राजनैतिक गुण।
*जिला प्रभारी पीतांबर टोपनानी लगातार तीनों दिन रहे उपस्थित।
*संभागीय प्रशिक्षण प्रभारी अनुपम अनुराग अवस्थी जिला प्रशिक्षण वर्ग के सफलतापूर्वक संचालन के लिए लगातार सक्रिय रहे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शहडोल भाजपा का तीन दिवसीय आवासीय जिला प्रशिक्षण वर्ग 5 दिसंबर को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। तीन दिवसीय आवासीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ 3 दिसंबर को हुआ था लगातार 3 दिनों तक आयोजित होने वाले इस आवासीय प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विषयों के अलग-अलग वक्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं को राजनैतिक गुण सिखाए और इस प्रकार 5 दिसंबर को इस आवासीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का सफलतापूर्वक समापन कर दिया गया।
विदित है कि कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए प्रदेश भाजपा द्वारा सभी जिलों में आवासीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शहडोल भाजपा का तीन दिवसीय आवासीय जिला प्रशिक्षण वर्ग होटल न्यू यश पैलेस में चल रहा था।
शहडोल भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने चर्चा में बताया कि कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए भाजपा द्वारा प्रत्येक वर्ष प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में शहडोल में भी तीन दिवसीय आवासीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सभी जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, मोर्चों के जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री मुख्य रूप से शामिल हुए। जिन्हें प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रदेश द्वारा नियुक्त किए गए विषय वक्ताओं का आगमन प्रशिक्षण शिविर में हुआ। उन्होंने बताया कि 5 दिसंबर को इस प्रशिक्षण वर्ग का सफलतापूर्वक समापन हो गया। जिसके बाद अब शीघ्र ही जिले के सभी मंडलों में भी प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे।
जिला प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत खुद उपस्थित रहे। प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने अचानक पहुंचकर जिला प्रशिक्षण वर्ग का जायजा लिया और सबको चौका दिया।
प्रदेश महामंत्री एवं शहडोल संभाग के प्रभारी विधायक हरिशंकर खटीक ने भी दूसरे दिन शहडोल पहुचकर भाजपा कार्यकर्ताओं को सिखाएं राजनैतिक गुण। जिला प्रभारी पीतांबर टोपनानी लगातार तीनों दिन उपस्थित रहे। संभागीय प्रशिक्षण प्रभारी अनुपम अनुराग अवस्थी भी जिला प्रशिक्षण वर्ग के सफलतापूर्वक संचालन के लिए लगातार सक्रिय रहे। जिला प्रशिक्षण वर्ग के सफल आयोजन में जिला प्रशिक्षण प्रभारी संतोष लोहानी, व्यवस्था प्रमुख शीतल पोद्दार एवं मनोज सिंह आर्मो सहित व्यवस्था में अपनी भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वहन करने वाले सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

0 Comments