Ticker

6/recent/ticker-posts

रेल्वे में रसोई गैस का अवैध इस्तेमाल, जिम्मेदारों ने मूंदी आँखे

 


राम प्रकाश जयसवाल 

अमलाई । रेल्वे के ठेकेदार घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग करने से बाज नहीं आ रहे। यहां अमलाई रेल्वे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाले लोहे की प्लेट को काटने में घरेलू गैस सिलेंडर का धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा है। खास बात यह है कि रेलवे के अधिकारी इससे अंजान बने हैं।

अमलाई रेल्वे स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है। लोहे को काटने के लिए रसोई गैस सिलेंडर का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है। खास बात यह है कि नियमानुसार सभी व्यवसायिक कार्यो में कमर्शियल गैस सिलेंडर का प्रयोग किया जा सकता है। इसकी रिफिल का रेट घरेलू गैस सिलेंडर से लगभग दोगुना होता है। खर्च कम करने के लिए ठेकेदार कमर्शियल सिलेंडर के बजाए रसोई गैस सिलेंडर का अवैध रूप से उपयोग कर रहे है। आज रविवार को जब इस संबंध में ठेकेदार के लोगों से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार किया बहुत देर के बाद कई बार ठेकेदार का नंबर मांगने पर नंबर दिया गया और उनका नाम सतीश राय बताया गया।

जब ठेकेदार सतीश राय से बात की गई तो उन्होंने तोल मोल कर जवाब देना शुरू कर दिया उन्होंने कहा मैने खाना बनाने के लिए सिलेंडर दिया था और कमर्शियल सिलेंडर अलग से काम के लिए दिया था शायद उनसे गलती हो गई होगी मैं देखता हूँ ।

अगर ठेकेदार ने आंखे बंद कर ली हो तो क्या टिकिट काऊंटर के बगल में चल रहा काम एवं जिम्मेदार स्टेशन प्रबंधक की खिड़की के पीछे मैदान पर खुले में रखा घरेलू गैस सिलेंडर किसी भी रेल्वे अधिकारी को दिखाई नहीं दिया यह बात समझ से परे है।

रेल्वे के उच्च अधिकारियों को इस पर संज्ञान लेकर ठेकेदार के प्रति उचित कार्यवाही की जानी चाहिए ताकि इस तरह घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध उपयोग न हो ।




Post a Comment

0 Comments