मिर्जा अफसार बेग
थाना नौरोजाबाद क्षेत्र में मुख्यमंत्री शहरी पेय जल योजना के तहत ब्रदर्स ब्रिज कन्ट्रेक्शन कंपनी के द्वारा मुण्डीखोली में पाईप लाईन डालने का कार्य जेसीबी के माध्यम से करवाया जा रहा था जो दिनांक 09.12.21 को एक जेसीबी मशीन मुण्डीखोली कृष्णा कालोनी में पाईप लाईन डालने हेतु खुदाई कर रही थी, शाम करीब 04.30 बजे क्षेत्र का निगरानी व गुण्डा बदमाश शीतल उर्फ फुकलू कोल अपने चार अन्य साथियों के साथ कार्यस्थल पर पहुंच कर पैसों की मांग कर ना देने पर जेसीबी के संचालक महेश नायक के साथ मारपीट कर चाकू की नोक पर जान से मार डालने का भय दिखाकर सोने की चेन, विवो कंपनी का मोबाईल व 2000.00 रूपये नगद व पर्स में रखे कागजातों सहित कुल 19000.00 रूपये का लूट कर भाग गये । रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुध्द धारा 294 394 395 397 भादवि व 25बी आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर घटना से पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री प्रमोद कुमार सिन्हा व एसडीओपी पाली श्री जितेन्द्र जाट को अवगत कराया गया । पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री प्रमोद कुमार सिन्हा मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल टीम का गठन कर लगातार थाना प्रभारी एवं सायबर टीम को निर्देशित करते रहें जिसके परिणाम स्वरूप कायमी के महज चंद घंटों के भीतर ही आरोपीगण शीतल उर्फ तेजबहादुर उर्फ फुकलू कोल पिता स्व0 राजाराम कोल उम्र 31 साल निवासी वार्ड नं. 03 गदहा दफाई, दिव्यांश उर्फ देवू झारिया पिता रामकिशोर झारिया उम्र 22 साल निवासी वार्ड नं. 13 नौरोजाबाद, प्रशांत श्रीवास्तव उर्फ सुक्कू उर्फ मल्ली पिता जगजीवन प्रसाद श्रीवास्तव उम्र 21 साल निवासी कुदरी, राजू केवट उर्फ गुड्डू पिता बिहारी केवट उम्र 42 साल निवासी वार्ड नं. 02 मुंडी खोली नौरोजाबाद को गिरप्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई रकम बरामद की गई है व आरोपियों को आज दिनांक 10.12.21 को न्यायालय पेश किया गया है । विदित हो कि आरोपी शीतल कोल के विरुध्द पूर्व से ही थाना नौरोजाबाद एवं अन्य थानों में हत्या, लूट, डकैती, मारपीट, आर्म्स एक्ट जैसे लगभग 40 अपराध पंजीबध्द हैं ।
उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में निरी0 डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह, उनि शरद खम्परिया, उनि राजभान धुर्वे, उनि एसबी सिंह, सउनि पुरूषोत्तम गर्ग, सउनि महेश यादव, प्रआर 241 महेश मिश्रा, प्रआर 98 राम सिंह, प्रआर. 44 विनोद, प्रआर 237 लखन पटेल, आर. 289 कनक पाण्डेय, आर. 149 मोहित सिंह, 288 मो0 शहाबुल, आर. 107 संतोष मार्को व सायबर सेल टीम का विशेष योगदान रहा जिन्हें श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नगद ईनाम से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है।

0 Comments