अंकित गुप्ता
धनपुरी_ नगर पालिका धनपुरी का चुनाव पिछले पांच सालों से किसी न किसी वजह से लगातार रुकते चले आ रहा है पर अब जब प्रदेश की सभी निकायों का कार्यकाल पूर्ण होने का संकेत है वहीं धनपुरी पालिका क्षेत्र में भी नगरिया निकाय चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है और भाजपा कांग्रेस जैसे मुख्य दलों ने अपनी कमर कस ली है और गुप्त रूप जनसंपर्क भी चालू कर दिया है
*परिषद में युवा पार्षद भरेंगे जोश*
पालिका चुनाव के मद्देनजर नगर के अंदर युवा भी बढ़चढकर उत्साहित नजर आ रहे हैं और खुद की दावेदारी पेश करने से चूक भी नही रहे नगर के 24 वार्ड परिसीमन के बाद 28 हो चुके हैं जिसमे लगभग 16 वार्डों से युवा परिषद में जोश भरने के लिए लालायित है और पार्टी के पदाधिकारी भी साम दाम संग भेद की नीति अपनाकर राजनीति को एक नई दिशा देते हुए नजर आ रहे हैं
*विकल्प की तलाश में नगर की जनता*
नगर की जनता का कांग्रेस और भाजपा दोनों से मोह लगभग लगभग भंग हो चुका है चूंकि स्थानीय चुनाव क्षेत्र के जनहित के विषयों पर लड़ा जाता है और पार्टी का टैग स्थानीय चुनाव में अपना ज्यादा नही चलता इसलिए अबकी बारी अगर सब कुछ ठीक रहा तो नगर की जनता थर्ड फ्रंट की ओर बढ़ती हुई नजर आ रही है और कोई अच्छा विकल्प तलाश कर रही है जो नगर हित के कार्य बिना किसी द्वेष भावना और स्वार्थ के निरंतर करता रहे
*संबंध बिगड़ेंगे राजनीतिक रोटियां सेंकी जाएंगी*
निकाय चुनाव में स्थानीय प्रतिनिधियों के आपस में संबंध बिगड़ने की भी पूर्ण संभावना है क्योंकि राजनीतिक महत्वाकांक्षा लिए हर व्यक्ति अपना भविष्य आजमाने के लिए अबकी बारी के चुनाव में अमादा है
*स्वच्छ चुनाव नगर हित संतुलित विकास हो महत्वपूर्ण मुद्दा*
भाजपा नेत्री मंदाकिनी तिवारी ने अबकी बारी चुनाव के परिपेक्ष्य में ये कहा है की नगर का चुनाव स्वच्छ और पारदर्शी तरीके से हो संगठन की रीढ़ माने जाने वाले आम कार्यकर्ताओं को भाजपा संगठन मौका दे नगर विकाश का मुद्दा घोषणा पत्र में सबसे शीर्ष पर होना चाहिए श्रीमती तिवारी कहती हैं की नगर की दैनिक आवश्यकताएं और नगर में शासकीय कार्यालय की स्थापना बैंक की स्थापना आसपास के गांवों को नगर से जोड़ना साथ ही नगर में महाविद्यालय की स्थापना युवाओं के लिए लघु उद्योग की स्थापना जैसे मुख्य मुद्दे नगर के चुनाव का महत्त्वपूर्ण विषय हो ताकि धनपुरी शहर का संतुलित विकाश हो पाए और युवा स्वावलंबी बन कर देश की अर्थव्यवस्था में अपना भी योगदान दे सके..

0 Comments