राम प्रकाश जयसवाल
शहडोल । देश के यशस्वी प्रधान मंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी 16 दिसंबर,2021 को पूर्वाह्न 11:00 बजे "प्राकृतिक खेती (ज़ीरो बजट प्राकृतिक खेती)" पर देश के किसानों को संबोधन का सिधा प्रसारण किसानो को कार्यक्रम के माध्यम से शहडोल जिले के गोहपारु मंडल मे दिखाया गया ।जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला शहडोल ने मंडल स्तर तक किसानों के साथ कार्यक्रम को सुनते हुए मार्गदर्शन प्राप्त करने की कार्य योजना बनाई है।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह नरेन्द्र तोमर के जैविक खेती के उदबोधन को शहडोल जिले के सभी मंडियों एवं मंडलों में किसानों ने कार्यक्रम के माध्यम से सुना जिसमे भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रविकांत त्रिपाठी ने किसाने से कहा की भारतीय किसान मूलतः परम्परागत खेती पर विश्वास करता था, परंतु अधिक उत्पादन लेने की होड में रासायनिक खादों का अत्यधिक उपयोग होने लगा है। निःसदेह उत्पादन बढा है, किन्तु जमीन की उर्वरा शक्ति निरंतर घटती जा रही है, तथा रासायनिक खाद के उपयोग से उत्पन्न अनाज की वजह से तरह-तरह की बीमारियां हो रही है, तथा खेती की लागत भी अत्यधिक बढ़ गई है। छोटे और मंझोले किसानों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। इसी वजह से छोटे मझोले किसान कर्ज के बोझ तले दबते चले जा रहे है। केन्द्र और राज्य सरकार ने इस संबध में पारम्परिक जैविक खेती का रकबा बढाने का प्रयास प्रारंभ कर दिया है।श्री त्रिपाठी ने कहा कि कृषि से जुड़े हमारे प्राचीन ज्ञान को हमें न सिर्फ फिर से सीखने की जरूरत है, बल्कि उसे आधुनिक समय के हिसाब से तराशने की भी जरूरत है। इस दिशा में हमें नए सिरे से शोध करके प्राचीन ज्ञान को आधुनिक वैज्ञानिक फ्रेम में ढालना होगा। उन्होंने कहा कि केमिकल और फर्टिलाइजर ने हरित क्रांति में अहम रोल निभाया है लेकिन इसके विकल्पों पर भी साथ ही साथ काम करते रहने की जरूरत है।श्री त्रिपाठी ने कहा, खेती के अलग अलग आयाम हों, फूड प्रोसेसिंग हो या प्राकृतिक खेती हो ये विषय 21वीं सदी में भारतीय कृषि का कायाकल्प करने में बहुत मदद करेंगे।उन्होंने आगे कहा कि पिछले 6-7 सालों में किसानों की आय बढ़ाने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने सभी ग्रामीणो से प्राकृतिक खेती को जनआंदोलन बनाने का आग्रह किया। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी की जैविक खेती वा,कृषि को उन्नत खेती बनाने व कम लागत में ज्यादा उत्पादन के तत्वधान में किसान मोर्चा जिला शहडोल के द्वारा गोहपारू मंडल के ग्राम मलमाथर में चौपाल लगाकर प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन किसान भाइयों को सुनाया गया जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि कांत त्रिपाठी नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष अजय मिश्रा महामंत्री राम नारायण मिश्रा एवं गोहपारू मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष बृजेश कुमार पांडे ग्राम मल मांथर के बंधा समिति के अध्यक्ष बालक दास द्विवेदी गोहपारू मंडल के मंडल मंत्री आशीष शर्मा सरपंच पति सुंदर सिंह नागेंद्र शर्मा,,,पूनम मौर्य सहित कार्यक्रम में कई गणमान्य नागरिक व किसान सम्मिलित थे।

0 Comments