Ticker

6/recent/ticker-posts

रौशन वारसी बने भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष

 


मोहम्मद शकील 

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रफत वारसी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम के अनुमोदन पर कोतमा के ऊर्जावान नेता, पुर्व पार्षद रोशन वारसी को एक बार पुनः भाजपाअल्पसंख्यक मोर्चा अनूपपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है रोशन वारसी की इस नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनने पर रोशन वारसी ने कहा कि भाजपा संगठन में उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ संगठन के हित में आगे बढ़ेंगे वही अल्पसंख्यक मोर्चा को मजबूत बनाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों को संगठन से जोड़ने का काम करेंगे।

रोशन वारसी की नियुक्ति पर प्रभात मिश्रा नपा उपाध्यक्ष कोतमा, धर्मेंद्र वर्मा सांसद प्रतिनिधि, संदीप शिवहरे पार्षद, राजेंद्र सोनी जिला उपाध्यक्ष पि.वर्ग मोर्चा अनूपपुर, देवशरण सिंह पार्षद मंडल महामंत्री कोतमा, मो मुफीद पार्षद, अंकित सोनी पार्षद, दिप्पू सोनी, अजय तोमर पार्षद, वरुण चौरसिया महामंत्री मंडल कोतमा, अभिषेक सराफ जिला मंत्री पि.वर्ग मोर्चा, अवनीश पांडे, अटल बयोहार, मो शकील, मोहम्मद शमीम वारसी रिंकू, मो जमील, मजीद वारसी, आरिफ खान, इस्माइल कुरैशी, जमील वारसी, मो समीम, असलम वारसी, असफाक हुसैन, मो मियां सहित बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दी हैं।

Post a Comment

0 Comments