मोहम्मद शकील
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रफत वारसी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के अनुमोदन पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहत सिद्दीकी धनपुरी के ऊर्जावान युवा नेता तबरेज खान को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है तबरेज खान की इस नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष बनने पर तबरेज खान ने कहा कि भाजपा संगठन में उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ संगठन के हित में आगे बढ़ेंगे वही अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ को मजबूत बनाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों को संगठन से जोड़ने का काम करेंगे।
तबरेज खान की नियुक्ति पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नितिन सिंह राणा,सनी सिंह बंटी, गौरव तिवारी, सुरेश लोधी, शकील खान, हर्ष सिंह बघेल, अतुल सिंह राणा, गोलडू सोनी, समीर खान बंटी, मनीष राय, मोहसिन खान, अनस खान, फूलचंद गुप्ता, प्रतीक केसरवानी, आदिल खान सहित बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दी हैं।

0 Comments