Ticker

6/recent/ticker-posts

अमलाई पुलिस ने की सूदखोर के विरूद्व कार्यवाही

 


मोहम्मद शकील 

थाना अमलाई क्षेत्रांतर्गत 02-12-2021 को फरियादी दरवारीलाल पिता रामचरण केवट उम्र 56 वर्ष निवासी धनपुरी का थाना आकर लिखित आवेदन पत्र के माध्यम से शिकायत किया कि वह जयप्रकाश उर्मलिया निवासी बेम्होरी से 3,00,000 रूपये उधार लिया था जो फरियादी द्वारा आरोपी जयप्रकाश उर्मलिया को अभी तक 4,80,000 रूपये दे चुका है, 20 लाख रूपये और मांग रहा है। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है एवं फरियादी की पासबुक, कोरे चैक अपने पास रखा है। फरियादी की रिपोर्ट पर अमलाई पुलिस द्वारा आरोपी जयप्रकाश उर्मलिया निवासी बेम्होरी के विरूद्व धोखाधडी एवं ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्व किया गया है ।

Post a Comment

0 Comments