मोहम्मद शकील
कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए प्रदेश भाजपा द्वारा सभी जिलों में आवासीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जा रहे हैं।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि इसी क्रम में शहडोल भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ 3 दिसंबर को होटल न्यू यश पैलेस में हुआ। शुभारंभ के अवसर पर जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, जिला प्रभारी पीताम्बर टोपनानी, संभागीय प्रशिक्षण प्रभारी अनुपम अनुराग अवस्थी, भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती मनीषा सिंह, विधायक जय सिंह मरावी , विधायक शरद कोल, पूर्व विधायक जयराम सिंह, सुंदर सिंह, श्रीमती प्रमिला सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, शत्रुघ्न पटेल, सौरभ गोले आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रमुख संतोष लोहानी ने बताया कि कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए भाजपा द्वारा प्रत्येक वर्ष प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में शहडोल में भी जिला अध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह के नेतृत्व में तीन दिवसीय आवासीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जिले के सभी जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, मोर्चों के जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री मुख्य रूप से शामिल हो रहे हैं। जिन्हें प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रदेश द्वारा नियुक्त किए गए विषय वक्ताओं का आगमन प्रशिक्षण शिविर में होने जा रहा है।

0 Comments