Ticker

6/recent/ticker-posts

शर्मा बने भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष

 


मोहम्मद शकील 

अनूपपुर । जिले को भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए गए संजय शर्मा जो काफी लंबे समय से भारतीय ठेका मजदूर संघ के पदाधिकारी रहे हैं और अपनी सेवाएं मजदूरों की जनहित मुद्दों को लेकर के समय-समय पर शासन प्रशासन व मंडल के आला अधिकारियों को हो रहे भ्रष्टाचार से अवगत कराते रहे हैं जिसको देखते हुए भारतीय मजदूर संघ ने संजय शर्मा को अनूपपुर जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया है जिस पर बताया जाए भी जा रहा है कि मजदूर संघ के पदाधिकारी की न्यूनतम 2 वर्षों का कार्यकाल रहता है प्राप्त जानकारी के अनुसार तत्कालीन जिला अध्यक्ष जिनकी नियुक्ति अभी मात्र एक ही साल हुए थे लेकिन इनकी शिकायतें व कार्यशैली को लेकर इन्हें 1 वर्षों में ही पद से पृथक कर दिया गया और उनकी जगह संजय शर्मा जोकि अमरकंटक ताप विद्युत गृह के मजदूरों के शोषण को लेकर के कारखाने से लेकर जिले और राजधानी तक मजदूरों के मुद्दों से अवगत कराते रहे हैं इनके अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर इनके इष्ट मित्रों ने बधाई भी प्रेषित की और उन्होंने यह भी कहा कि हम यही कामना करते हैं कि पूर्व की भांति आगे भी संजय शर्मा के द्वारा मजदूरों के जन हितेषी कार्यों पर लगे रहेंगे और मजदूरों का शोषण बंद होगा। इसके साथ ही भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री मधुकर सावले जी के द्वारा संजय शर्मा के साथ ही अनूपपुर जिले की कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिस पर संजय शर्मा को अध्यक्ष निजी कार्य , राकेश गौतम उपाध्यक्ष रेलवे विभाग , अरुण सिंह उपाध्यक्ष नगर पालिका, संपतिया राठौर महिला एवं बाल विकास विभाग ,दीपक विश्वकर्मा जिला मंत्री कोयला विभाग, सुमित बक्सरिया सह मंत्री सफाई विभाग, धन्नू राठौर सह मंत्री रेलवे विभाग, रूपा शर्मा सह मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग, अवधेश यादव कोषाध्यक्ष कोयला विभाग ,रामबली कार्यालय मंत्री सफाई विभाग ,संजीव कुमार राव विधि सलाहकार जिला न्यायालय अनूपपुर के पद का दायित्व सौंपा गया है।

Post a Comment

0 Comments