मोहम्मद शकील
प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं की राजनीतिक धार होगी तेज।
प्रदेश महामंत्री एवं शहडोल संभाग के प्रभारी विधायक हरिशंकर खटीक ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जिला प्रशिक्षण र्ग के दूसरे दिन सिखाएं राजनैतिक गुण।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि संभाग प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री विधायक हरिशंकर खटीक शहडोल भाजपा के आवासीय जिला प्रशिक्षण वर्ग में दूसरे दिन खुद उपस्थित रहे। जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को राजनैतिक धार तेज करने के लिए कई राजनीतिक मंत्र दिए। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्तमान परिदृश्य में उनकी भूमिका एवं दायित्व के बारे में विस्तार से समझाया।
विदित है कि कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए प्रदेश भाजपा द्वारा सभी जिलों में आवासीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में शहडोल भाजपा का तीन दिवसीय आवासीय जिला प्रशिक्षण वर्ग होटल न्यू यश पैलेस में चल रहा है।
शहडोल भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने चर्चा में बताया कि कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए भाजपा द्वारा प्रत्येक वर्ष प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में शहडोल में भी तीन दिवसीय आवासीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिले के सभी जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, मोर्चों के जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री मुख्य रूप से शामिल हो रहे हैं। जिन्हें प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रदेश द्वारा नियुक्त किए गए विषय वक्ताओं का आगमन प्रशिक्षण शिविर में हो रहा है। उन्होंने बताया कि 5 दिसंबर को इस प्रशिक्षण वर्ग का सफलतापूर्वक समापन होने जा रहा है। जिसके बाद शीघ्र ही मंडलों में भी प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे।

0 Comments