Ticker

6/recent/ticker-posts

3 जनवरी से 15-18 वर्ष के आयु वर्ग के किशोरों का होगा टीकाकरण

 


मिर्ज़ा अफसार बेग 

शहडोल -जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ० अंशुमन सोनारे ने जानकारी दी है कि 3 जनवरी 2022 से 15 से 18 वर्ष के बच्चों को कोविड-19 वैक्सीनेशन किया जाएगा। जिले में कुल 186 स्कूलों पर वैक्सीनेशन सत्र बनाए गए हैं, सभी स्कूलों पर ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग के द्वारा 15 से 18 वर्ष के किशोर किशोरी अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं। सभी स्कूलों पर ऑन स्पॉट बुकिंग के द्वारा भी वैक्सीनेशन का कार्य किया जाएगा। हितग्राही COWIN पोर्टल पर स्वयं के मोबाइल नंबर के साथ में पंजीयन कर सकते हैं और संबंधित सत्र स्थल पर जाकर स्वयं का वैक्सीनेशन  करा सकते हैं। स्लॉट बुकिंग के लिए COWIN PORTAL पर 1 जनवरी से वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन से प्रारंभ कर दिया गया है। जो बच्चे स्वयं का पंजीयन नहीं करवा पा रहे हैं वह अपने टीचर की सहयता से अपना पंजीयन करवा सकते हैं। 

उन्होंने बताया कि 3 जनवरी 2021 को जिले में कुल 186 वैक्सीनेशन सत्र आयोजित किए गए हैं। जिसमें सिंहपुर में 41 वैक्सीनेशन सत्र, ब्यौहारी में 47 वैक्सीनेशन सत्र, गोहपारू में 25 वैक्सीनेशन सत्र, बुढार में 29 वैक्सीनेशन सत्र, जयसिंहनगर में 40 वैक्सीनेशन सत्र तथा अर्बन शहडोल में 04 वैक्सीनेशन सत्र आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि कोरोनावायरस संक्रमण से बचने हेतु वैक्सीनेशन सबसे प्रभावकारी उपाय है।

Post a Comment

0 Comments