रिपोर्ट @जयप्रकाश नामदेव
शहडोल भारतीय डाक विभाग द्वारा आम नागरिकों को आधार सेवाओं का अधिकतम लाभ देने के उद्देश्य में 8 और 9 माई 2026 को दो दिवसीय आधार महा अभियान आयोजित किया जा रहा हैं ।
इस सम्बंध मे डाक अधीक्षक शहडोल ने विज्ञापित जारी कर जिले व नगरवशियो अपील की हैं की वे अपने नजदीकी आधार केन्द्र पहुच कर आधार से जुडी सभी समस्याओ का समाधान कराए ।
अभियान के तहत दोनो दिनो मे सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक जिले के सभी डाकघरो मे एवं चयनित आधार केन्द्रो पर सेवाए लगातर उपलब्ध रहेगी उपडाक घरो मे भी विशेष व्यवस्था की गई ताकि अधिक से अधिक लोगों को एक ही स्थान पर सभी सुविधा मिल सके ।
नया नामांकन से लेकर अपडेट सब एक ही जगह
इस महा अभियान के दौरान नया आधार नामांकन नाम पता मोबाइल नंबर जन्मतिथि सहित अन्य जानकारियों का अपडेट किया जायेगा ।जिन लोगो के आधार मे त्रुटिया है या जिनका मोबाईल नम्बर लिंक नही है उनके लिये यह विसेष अवसर माना जा रहा है ।
ग्रामीण व शहरी दोनो क्षेत्रों को मिलेगा लाभ
डाक विभाग ने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को ध्यान में रखते हुए उपडाक घरो मे भी सेवाए सुनिश्चित की है,की दूर दराज के नागरिको को परेशानी न हो विभाग का कहना है कि इस तरह के शिविर से लंबित कार्यों का त्वरित कर्यो कार्यों का समाधान संभव होगा
डाक अधीक्षक की अपील
डाक अधीक्षक ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथियां में अपने नजदीकी डाकघर य आधार केंद्र पहुंचकर इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। है उन्होंने कहा है कि आधार से जुड़ी छोटी-छोटी समस्या भी इस अभियान में तुरंत दूर की जाएगी इसलिए समय रहते आवश्यक कार्य जरूर कर लें।



0 Comments