मिर्जा अफसार बेग
आज 10 जनवरी को जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहडोल भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिला मुख्यालय स्थित जयस्तंभ चौक में प्रधानमंत्री के सम्मान में एक बड़ी मानव श्रृंखला बनाते हुए उनके प्रति अपना सम्मान व समर्थन व्यक्त किया। इस दौरान हमारे प्रधानमंत्री हमारे अभिमान के नारों से पूरा जय स्तंभ चौक गूंजता रहा।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान उनके ऊपर जानलेवा हमले की साजिश के विरोध में उनके प्रति अपना सम्मान एवं समर्थन व्यक्त करने के लिए जिले भर से आए भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के नेतृत्व एवं कार्यक्रम प्रभारी मनोज सिंह आरमो की देखरेख में जय स्तम्भ चौक में कई किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई। मानव श्रृंखला में बहुत बड़ी संख्या में जिले भर से आए भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ जन शामिल हुए।

0 Comments