Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रथम आगमन पर विनोद गोंठिया का हुआ भव्य एवं आत्मीय स्वागत

 


मिर्जा अफसार बेग 

मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष विनोद गोंठिया के प्रथम आगमन पर शहडोल भाजपा के द्वारा उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। उनके साथ मध्यप्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा का भी आगमन हुआ, जहां जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्र की चिर परिचित महिला नेत्री का स्नेह एवं आत्मीयता के साथ अभिनंदन किया।


भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शहडोल भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को प्रथम आगमन पर मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष विनोद गोंठिया एवं उनके साथ पधारी मध्यप्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा का जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। जिले की सीमा में प्रवेश करते ही श्री विनोद गोंठिया के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह आतिशबाजी एवं पुष्प वर्षा कर उनके प्रति अपना स्नेह जताया। जिसके बाद बुढार में कई स्थानों पर एवं जिला भाजपा कार्यालय शहडोल में भी उनका जबरदस्त स्वागत किया गया। जहां सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष विनोद गोंठिया ने सभी के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी कोशिश होगी कि पर्यटन के क्षेत्र में मध्य प्रदेश नए आयाम स्थापित करे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं, और उनका प्रयास रहेगा कि सरकार के सहयोग से अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए मध्य प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में ऊंचाइयों पर स्थापित किया जा सके।

Post a Comment

0 Comments