Ticker

6/recent/ticker-posts

बसपा ने मनाया बाबा साहब का 131 वा जन्मदिन

 




मोहम्मद शकील 

अनूपपुर जिला मुख्यालय इंदिरा चौराहा में सैकड़ो की संख्या में इकट्ठा हुए बसपाई

अनुपपूर । पूरे विश्व मे कानूनविद भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ बी.आर. अम्बेडकर का 131वा जन्मदिवस को मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में बसपा जिला इकाई के द्वारा मनाया गया ! बसपा के वक्ताओं ने अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए देवेंद्र निराला ने कहा आम्बेडकर ने कहा था "छुआछूत गुलामी से भी बदतर है। आम्बेडकर बड़ौदा के रियासत राज्य द्वारा शिक्षित थे !उनकी सेवा करने के लिए बाध्य थे। उन्हें महाराजा गायकवाड़ का सैन्य सचिव नियुक्त किया गया !लेकिन जातिगत भेदभाव के कारण कुछ ही समय में उन्हें यह नौकरी छोड़नी पडी। उन्होंने इस घटना को अपनी आत्मकथा, वेटिंग फॉर अ वीजा में वर्णित किया। इसके बाद उन्होंने अपने बढ़ते परिवार के लिए जीविका साधन खोजने के पुनः प्रयास किये जिसके लिये उन्होंने लेखाकार के रूप में व एक निजी शिक्षक के रूप में भी काम किया और एक निवेश परामर्श व्यवसाय की स्थापना की ! किन्तु ये सभी प्रयास तब विफल हो गये जब उनके ग्राहकों ने जाना कि ये अछूत हैं! 1918 में ये मुंबई में सिडेनहम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में राजनीतिक अर्थशास्त्र के प्रोफेसर बने। हालांकि वे छात्रों के साथ सफल रहे, फिर भी अन्य प्रोफेसरों ने उनके साथ पानी पीने के बर्तन साझा करने पर विरोध किया। आगे जावेद अहमद नगर अध्यक्ष बिजुरी ने कहा कि बाबा साहब ने कहा था हमें अपना रास्ता स्वयँ बनाना होगा और स्वयँ... राजनीतिक शक्ति शोषितो की समस्याओं का निवारण नहीं हो सकती ! उनका उद्धार समाज मे उनका उचित स्थान पाने में निहित है। उनको अपना रहने का बुरा तरीका बदलना होगा... उनको शिक्षित होना चाहिए ! एक बड़ी आवश्यकता उनकी हीनता की भावना को झकझोरने और उनके अंदर उस दैवीय असंतोष की स्थापना करने की है जो सभी उँचाइयों का स्रोत है !

इस अवसर पर बसपा नेता देवेन्द्र कुमार निराला, रमेश केशकर जिला अध्यक्ष बसपा अनूपपुर जावेद अहमद, पी राठौर, गिरधारी साहू, विनोद साकेत, नेमसाय राठौर, सुश्री इन्द्रवती सिंह, रामनारायण चौधरी, बिलाल अहमद, सुंदर साहू, राजकुमार चौधरी, शिवम चौधरी, बंशीधर साहू आदि लोग उपस्थित हुए !

Post a Comment

0 Comments