मोहम्मद शकील
शहडोल । धनपुरी नगर में हर वर्ष नगरपालिका के माध्यम से गर्मी के दिनों में मुख्य स्थान पर नगर पालिका द्वारा शुद्ध एवं ठंडा पानी पीने के लिए प्याऊ की व्यवस्था की जाती थी ! विगत दिनों आसपास से आने वाले यात्री एवं ग्रामीण चंद को प्यास बुझाने के लिए ठंडे पानी की जरूरत पड़ती है ! आम नागरिकों का प्रशासन से मांग है कि मुख्य स्थान धनपुरी चौक, माइकल चौक, राधा कृष्ण मंदिर, शासकीय चिकित्सालय जैसे अन्य स्थानों पर प्याऊ खुलवाया जाए ! जिससे इस भीषण गर्मी में प्यास बुझाने के लिए लोगों को ठंडा पानी की जरूरत महसूस होती है ! आम जनता की जरूरत को देखते हुए प्याऊ की व्यवस्था की जाए !


0 Comments