Ticker

6/recent/ticker-posts

अगर 7 दिन में ज्ञापन पर रेलवे ने नही किया विचार तो होगा और बड़ा आंदोलन - रेल संघर्ष समिति बिजुरी बंद ट्रेनो को पुनः शुरू कराने बिजुरी के लोगो ने दिखाई एकजुटता चारो ओर हो रही सराहना हजारो की संख्या में स्टेशन पहुच कर सौपा ज्ञापन रेलवे संघर्ष समिति और बिजुरी नगर वासियों ने बंद ट्रेनों को पुनः संचालित करने के लिए हजारो की संख्या में शामिल होकर नगर के पीपल चौक में ठीक 11 बजे रैली बनाकर हनुमान मंदिर चौक होते हुए रेलवे स्टेशन बिजुरी पहुंच कर ज्ञापन का वाचन रमेश गुप्ता एडवोकेट ने किया ! ज्ञापन वाचन के दौरान उन्होंने नगर वासियों की आवाज बुलंद करते हुए कहा कि लगातार जन प्रतिनिधियों का ढीलापन रेलवे प्रशासन का यह सौतेला व्यवहार जारी है ! जिसके विरोध में हम सभी आज हजारों की संख्या में यहां पर एकत्रित होकर शांति पूर्वक ज्ञापन सौंपा रहे हैं और आज के सात दिवस के उपरांत अगर विज्ञापन पर कोई भी विचार नहीं किया गया तो हम धरना प्रदर्शन आंदोलन का रूप लोकतांत्रिक तरीके से लेकर के हमारे क्षेत्र के निकलने वाली कोयला परिवहन वाली माल गाड़ियों को हम बिजुरी रेलवे स्टेशन से नहीं निकलने देंगे जब तक कि हमारी समस्त पुरानी ट्रेनें जो कोरोना कॉल के पहले चल रही थी उन सभी को यथावत ना शुरू कर दी जाए ! पूरे रैली में ज्ञापन देने तक नगर के व्यापारियों, युवाओं, वृद्धजनों,पार्षदों समस्त राजनीतिक दलों के जन प्रतिनिधियों व पत्रकार उपस्थित थे ! हजारो की संख्या में रैली निकाल सौपा ज्ञापन कोरोना कॉल के समय से बिलासपुर मंडल के अंबिकापुर से अनूपपुर की रेल लाइन के अंदर चल रही समस्त यात्री ट्रेनों को रेलवे ने बंद कर दिया था जो अभी तक शुरू नही हो पाई है ! बढ़ती समस्या को देखते हुए अनूपपुर जिले के बिजुरी नगर वासियों ने हजारों की संख्या में रैली निकालकर रेलवे प्रशासन हाय-हाय के नारे लगाते हुए नगर के पीपल चौक से हनुमान मंदिर होते हुए स्टेशन बिजुरी में जाकर ज्ञापन दिया । हजारो जनता के बीच पुलिस बल भी मौके में रहा मौजूद बिजुरी नगर के कुछ लोगो के द्वारा शुरू की गई इस मुहिम को देखते ही देखते अपार समर्थन मिलना शुरू हो गया और और हजारो की संख्या में ज्ञापन में पहुचे लोग आक्रोशित दिखाई दिए हालांकि रेलवे का सुरक्षा बल, स्थानीय पुलिश बल भी बहुत ज्यादा संख्या में मौजूद था वही नगरवासियों ने शान्तिपूर्वक ज्ञापन दिया और चेतवानी दी है कि अगले 7 दिन में अगर कोई कार्यवाही नही हुई तो रेलवे की कोयले गाड़ियों को रोका जाएगा ! इन्होंने क्या कहा जनप्रतिनिधियों का ढीलापन और रेल प्रशाशन का तानाशाही पूर्ण रवैय्या हम बर्दास्त नही करेंगे अभी हमने ज्ञापन दिया है ! आगे 7 दिनों में अगर कार्यवाही नही हुई तो हम इनके कोयला रैक को रोकेंगे क्योकि जनता की समस्या बहुत विकराल है जो लोकतांत्रिक होगा हम वही करेंगे ! (विनोद अग्रवाल वरिष्ट व्यवसाई बिजुरी) आज की जनता का आक्रोश देखकर मुझे ये लगता है कि आगे जो भी आंदोलन होंगे उसमें इससे ज्यादा लोग शामिल होंगे और आगे हम धरना प्रदर्शन और मालगाड़ी को रोकेंगे जिसकी जवाबदारी प्रशाशन की होगी (रमेश गुप्ता नोटरी,अधिवक्ता कोतमा) हमारी सत्ता है हमारे क्षेत्र की सांसद महोदया जो रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति की सदस्य भी हैं उन्होंने रेल मंत्री से मुलाकात कर बात भी की है बहुत जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा और मैं जनता का आदमी हूं मैं जनता के साथ हूं जो आंदोलन हो रहा है मैं उसके साथ हूं और आगे अगर 7 दिवस के अंदर हमारे ज्ञापन पर विचार नहीं किया गया तो जो जन आक्रोश होगा हम सभी कोयला परिवहन को रोकेंगे ! लवकुश शुक्ला नागरिक बिजुरी पीपल चौक से जो चिंगारी निकल स्टेशन में पहुची है अब ये बड़ी आग का रूप ले चुकी है !जनता का आंदोलन है जनता अपने मे आएगी तो प्रशाशन को मांगे पूरी करना पड़ेगा ! रामजी शास्त्री समाजसेवी बिजुरी लोकतांत्रिक तरीके से हम आंदोलन कर रहे है आज ज्ञापन दिए है अगला कदम हमारा नगर की जनता के लिए और मजबूती से उठेगा मुकेश जैन पार्षद बिजुरी पेट्रोल और डीजल के बढ़ते जाना का प्रभाव बसों में चल रही जनता के महापुरुषों की वजह से ट्रेन का चलना बेहद जरूरी है अगर अगले 7 दिवस के अंदर ट्रेन नहीं गई तो हम सभी गांव गांव से जनता को ले करके आएंगे और वृहद आंदोलन करेंगे की पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी ! अरुणेंद्र सिंह वरिष्ट नागरिक बिजुरी हम सभी नगरवासी एकजुट है और आगे चाहे जो करना पड़े हम इस आंदोलन और नागरहित के लिए करेंगे आगे रेल संघर्ष समिति का जो निर्णय होगा हम सभी उसमें अपने संख्याबल के साथ रहेंगे ! रफत जावेद अहमद पार्षद बिजुरी ज्ञापन दिया है नगरवासियों का सम्मान है इनके समस्याओं को उच्चधिकारियों को भेजा जाएगा, ये उच्चाधिकारियों का मामला है समाधान वही करेंगे ! B. L MINA स्टेशन मास्टर रेलवे स्टेशन बिजुरी !

 




मोहम्मद शकील 

अनुपपूर/बिजुरी ।  बंद ट्रेनो को पुनः शुरू कराने बिजुरी के लोगो ने दिखाई एकजुटता चारो ओर हो रही सराहना हजारो की संख्या में स्टेशन पहुच कर सौपा ज्ञापन

रेलवे संघर्ष समिति और बिजुरी नगर वासियों ने बंद ट्रेनों को पुनः संचालित करने के लिए हजारो की संख्या में शामिल होकर नगर के पीपल चौक में ठीक 11 बजे रैली बनाकर हनुमान मंदिर चौक होते हुए रेलवे स्टेशन बिजुरी पहुंच कर ज्ञापन का वाचन रमेश गुप्ता एडवोकेट ने किया ! ज्ञापन वाचन के दौरान उन्होंने नगर वासियों की आवाज बुलंद करते हुए कहा कि लगातार जन प्रतिनिधियों का ढीलापन रेलवे प्रशासन का यह सौतेला व्यवहार जारी है ! जिसके विरोध में हम सभी आज हजारों की संख्या में यहां पर एकत्रित होकर शांति पूर्वक ज्ञापन सौंपा रहे हैं और आज के सात दिवस के उपरांत अगर विज्ञापन पर कोई भी विचार नहीं किया गया तो हम धरना प्रदर्शन आंदोलन का रूप लोकतांत्रिक तरीके से लेकर के हमारे क्षेत्र के निकलने वाली कोयला परिवहन वाली माल गाड़ियों को हम बिजुरी रेलवे स्टेशन से नहीं निकलने देंगे जब तक कि हमारी समस्त पुरानी ट्रेनें जो कोरोना कॉल के पहले चल रही थी उन सभी को यथावत ना शुरू कर दी जाए ! पूरे रैली में ज्ञापन देने तक नगर के व्यापारियों, युवाओं, वृद्धजनों,पार्षदों समस्त राजनीतिक दलों के जन प्रतिनिधियों व पत्रकार उपस्थित थे !

हजारो की संख्या में रैली निकाल सौपा ज्ञापन

कोरोना कॉल के समय से बिलासपुर मंडल के अंबिकापुर से अनूपपुर की रेल लाइन के अंदर चल रही समस्त यात्री ट्रेनों को रेलवे ने बंद कर दिया था जो अभी तक शुरू नही हो पाई है ! बढ़ती समस्या को देखते हुए अनूपपुर जिले के बिजुरी नगर वासियों ने हजारों की संख्या में रैली निकालकर रेलवे प्रशासन हाय-हाय के नारे लगाते हुए नगर के पीपल चौक से हनुमान मंदिर होते हुए स्टेशन बिजुरी में जाकर ज्ञापन दिया ।

हजारो जनता के बीच पुलिस बल भी मौके में रहा मौजूद

बिजुरी नगर के कुछ लोगो के द्वारा शुरू की गई इस मुहिम को देखते ही देखते अपार समर्थन मिलना शुरू हो गया और और हजारो की संख्या में ज्ञापन में पहुचे लोग आक्रोशित दिखाई दिए हालांकि रेलवे का सुरक्षा बल, स्थानीय पुलिश बल भी बहुत ज्यादा संख्या में मौजूद था वही नगरवासियों ने शान्तिपूर्वक ज्ञापन दिया और चेतवानी दी है कि अगले 7 दिन में अगर कोई कार्यवाही नही हुई तो रेलवे की कोयले गाड़ियों को रोका जाएगा !

इन्होंने क्या कहा 

जनप्रतिनिधियों का ढीलापन और रेल प्रशाशन का तानाशाही पूर्ण रवैय्या हम बर्दास्त नही करेंगे अभी हमने ज्ञापन दिया है ! आगे 7 दिनों में अगर कार्यवाही नही हुई तो हम इनके कोयला रैक को रोकेंगे क्योकि जनता की समस्या बहुत विकराल है जो लोकतांत्रिक होगा हम वही करेंगे !

(विनोद अग्रवाल वरिष्ट व्यवसाई बिजुरी) 

आज की जनता का आक्रोश देखकर मुझे ये लगता है कि आगे जो भी आंदोलन होंगे उसमें इससे ज्यादा लोग शामिल होंगे और आगे हम धरना प्रदर्शन और मालगाड़ी को रोकेंगे जिसकी जवाबदारी प्रशाशन की होगी

(रमेश गुप्ता नोटरी,अधिवक्ता कोतमा)

हमारी सत्ता है हमारे क्षेत्र की सांसद महोदया जो रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति की सदस्य भी हैं उन्होंने रेल मंत्री से मुलाकात कर बात भी की है बहुत जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा और मैं जनता का आदमी हूं मैं जनता के साथ हूं जो आंदोलन हो रहा है मैं उसके साथ हूं और आगे अगर 7 दिवस के अंदर हमारे ज्ञापन पर विचार नहीं किया गया तो जो जन आक्रोश होगा हम सभी कोयला परिवहन को रोकेंगे !

लवकुश शुक्ला नागरिक बिजुरी

पीपल चौक से जो चिंगारी निकल स्टेशन में पहुची है अब ये बड़ी आग का रूप ले चुकी है !जनता का आंदोलन है जनता अपने मे आएगी तो प्रशाशन को मांगे पूरी करना पड़ेगा !

रामजी शास्त्री समाजसेवी बिजुरी

लोकतांत्रिक तरीके से हम आंदोलन कर रहे है आज ज्ञापन दिए है अगला कदम हमारा नगर की जनता के लिए और मजबूती से उठेगा

मुकेश जैन पार्षद बिजुरी

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते जाना का प्रभाव बसों में चल रही जनता के महापुरुषों की वजह से ट्रेन का चलना बेहद जरूरी है अगर अगले 7 दिवस के अंदर ट्रेन नहीं गई तो हम सभी गांव गांव से जनता को ले करके आएंगे और वृहद आंदोलन करेंगे की पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की  होगी !

अरुणेंद्र सिंह वरिष्ट नागरिक बिजुरी

हम सभी नगरवासी एकजुट है और आगे चाहे जो करना पड़े हम इस आंदोलन और नागरहित के लिए करेंगे आगे रेल संघर्ष समिति का जो निर्णय होगा हम सभी उसमें अपने संख्याबल के साथ रहेंगे ! 

रफत जावेद अहमद पार्षद बिजुरी

ज्ञापन दिया है नगरवासियों का सम्मान है इनके समस्याओं को  उच्चधिकारियों को भेजा जाएगा, ये उच्चाधिकारियों का मामला है समाधान वही करेंगे !

बी एल मीना स्टेशन मास्टर रेलवे स्टेशन बिजुरी !

Post a Comment

0 Comments