Ticker

6/recent/ticker-posts

रामनवमी के शुभ अवसर पर निकाली गई श्री राम की झांकी

 


मोहम्मद शकील 

अनुपपूर । रामनवमी के उपलक्ष में विवेक नगर कॉलोनी में अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के द्वारा भगवान श्री राम जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई ! जिसमे भगवान श्री राम, माता सीता, भाई लक्ष्मण एवं वीर हनुमान जी की झांकी भी निकाली गई ! नगर में सभी श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया लगभग हजारों की तादाद में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे ! जो की भगवान की झांकी के साथ लगभग 4 से 5 किलोमीटर का फैसला तय किया ! शोभायात्रा शाम 4 बजे खुटवा गांव से प्रारंभ की गई एवं विवेक नगर, रेस्क्यू होते हुए लगभग 9 बजे पुनः विवेक नगर सब्जी मार्केट में आकर संपन्न हुई ! लोगों ने बताया कि ऐसा कार्यक्रम पहली बार हुआ है नगर में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के सदस्यों ने कहा कि जिस प्रकार से नगरवासी लोगों ने साथ दिया है इसको देखकर आगे भी बहुत सारे धार्मिक कार्य आयोजित किए जाएंगे।



उक्त कार्यक्रम के आयोजक अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष श्री सुदीप द्विवेदी एवं नगर अध्यक्ष लवलेश द्विवेदी, महामंत्री विकास मिश्रा, उपाध्यक्ष सुज्जू डहेरिया, दीपक चौधरी, दीपक बैगा एवं कोषाध्यक्ष विनय गुप्ता अपने संगठन के साथ मजबूती से खड़े रहे और कार्यक्रम को भगवान श्री राम की कृपा से सफल बनाया। कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक पंकज जैन, अनिल पाठक, हरीश तिवारी, पदाधिकारी सूरज पनिका, आशु सिंह, कमल साहू, दीपक पनिका, विवेक सिंह, अमन द्विवेदी, अमन तिवारी,दीपक दिनकर, अनिल केशरवानी, राहुल गुप्ता, मनीष गुप्ता, पप्पू गुप्ता, आशुतोष द्विवेदी, अंकुल द्विवेदी, कृष साहू आदि लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments