मोहम्मद शकील
शहडोल/ बुढार भारतीय जनता युवा मोर्चा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह व भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अरविंद रजक के नेतृत्व में ज्योतिबा फुले दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें कार्यक्रम बुढार बालिका छात्रावास में व विद्यालयों में एवं अनुसूचित जाति छात्रावासों में जाकर छात्र/छात्राओं को ज्योतिबा फुले जी के जीवनकाल का परिचय बताया गया ! साथ ही साथ कोविड-19 करण के लिए छात्र छात्राओं को जिनकी उम्र 12 से 14 वर्ष के उन्हें टीकाकरण के नि-शुल्क covid टीकाकरण योजना दिवस के रूप में टीकाकरण के लिए प्रेरित कर टीकाकरण के महत्वता का छात्र छात्राओं को बोध करा कर छात्र छात्राओं को पेन वितरण कर कार्यक्रम मनाया गया ! जिसमे मुख्य रूप से बी.आर.सी. अधिकारी महेंद्र त्रिपाठी भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मोहन सोनी, मंडल अध्यक्ष अरविंद रजक, भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विश्व दीपक द्विवेदी, काशी लोधी उपस्थित रहे !


0 Comments