मोहम्मद शकील
शहडोल में सरावगी पेट्रोल पंप में आग लगाने वाले 2 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं लोगों के अंदर से दहशत निकालने के लिए पुलिस ने आरोपियों का पैदल जुलूस निकालकर न्यायालय में पेश किया है ! जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया l मंगलवार को तीन आरोपियों का पेट्रोल डलवाते समय पेट्रोल टंकी में सिगरेट न पीने की बात को लेकर कर्मचारियों से विवाद हो गया था जिसके बाद बदमाशों ने देर रात पेट्रोल पम्प में आग लगाने की नियत से बोतल में ज्वालशील पदार्थ फेंककर फरार हो गए थे ज्वलनशील पदार्थ देखते ही पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और एक बड़े हादसे को होते-होते टाल दिया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था ! पूरी घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई थी !वहीं घटना के बाद पंप कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने पुरानी बस्ती निवासी रवि सोनी सहित 03 बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका शहर में जुलूस निकाला। इस दौरान वह माफी मांगते नजर आए। पुलिस ने ऐसा लोगों ने विश्वास और बदमाशों में खौफ का माहौल पैदा करने के लिए किया है ताकि अपराधियों में भय बना रहे ।फिलहाल एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है ! जल्द ही वाह पुलिस के गिरफ्त मे आ जाएगा ! फरियादी अतुल मिश्रा की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया था धारा 285 ,286 ,336, 294 ,506 के तहत रवि और पंकज के विरुद्ध थाना कोतवाली में दर्ज है ! थाना प्रभारी कोतवाली रत्नाम्बर शुक्ला , उपनिरीक्षक सुभाष दुबे ,प्रधान आरक्षक बिलाल खान ,धनजी यादव सहित थाना कोतवाली बल रहा मौजूद रहा !



0 Comments