Ticker

6/recent/ticker-posts

अवैध शराब पर पुलिस अधीक्षक की विशेष टीम की प्रभावी कार्यवाही

 




रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग

शहडोल । श्री अवधेश कुमार गोस्वामी पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा अवैध शराब पर प्रभावी रोक लगाये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों, राजपत्रित अधिकारियों के साथ साथ विशेष टीम को भी पाबन्द किया जाकर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था।

पुलिस अधीक्षक की विशेष टीम द्वारा थाना बुढार के रानी मोहल्ला के पास कार्यवाही करते हुए आरोपी संदीप बरगाही पिता बाबूलाल बरगाही उम्र 47 वर्ष निवासी वार्ड न0 15 टिकुरी टोला बुढार के कब्जे से 56 लीटर देशी शराब जप्त कर अवैध शराब विक्रय कराने वाले मैनेजर सुनील सिंह के विरूद्ध थाना बुढार में अपराध क्रमांक 388/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट एवं 109 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

थाना बुढार क्षेत्रान्तर्गत के.पी.सिंह तिरहा में आरोपी सोनू सिंह चंदेल पिता राजू सिंह चंदेल उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड न0 17 बुढार सेमरा के कब्जे से 29 पाव देशी प्लेन शराब एवं 06 पाव अंग्रेजी शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सोहागपुर जिला शहडोल में अपराध क्रमांक 387/22 धारा 34ए आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

अवैध शराब विक्रय की प्रभावी कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक की विशेष टीम के निरीक्षक ओमेश्वर ठाकरे,सउनि(अ) अमित दीक्षित, प्रधान आरक्षक प्रशान्त सोनी, आरक्षक अभिषेक दीक्षित, गिरीश मिश्रा, आकाश सिंह एवं अजीत सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही है।



Post a Comment

0 Comments