Ticker

6/recent/ticker-posts

कहानी छत्तीसगढ़ के ऐसे खिलाड़ी जिनके रिकॉर्ड को तोड़ना हुआ नामुमकिन इसके आगे बड़े-बड़े सूरमा हुए फेल...

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग 

खुद को बनाया मजबूत, भिलाई के अमित ने राष्ट्रीय स्तर पर पुशअप्स करने का बनाया है रिकॉर्ड

-कई राज्यों में खेल कर माता-पिता के साथ भिलाई का नाम भी किया रोशन 

- अमित सिंह की सारी उपलब्धि को देखते वर्ष 2021 में  राज्यपाल के हाथों हुआ था सम्मानित 


भिलाईनगर/ कहते हैं अगर कुछ कर गुजरने का जज्बा दिल में हो तो मंजिल खुद ब खुद आसान हो जाती है। ऐसा ही कुछ भिलाई के हाउसिंग बोर्ड में देखने को मिला। देसी अंदाज में खुद को मजबूत बनाकर अमित ने राष्ट्रीय स्तर पर पुशअप्स करने का रिकॉर्ड बनाया है। हैरत की बात यह है कि अमित सिंह ने यह सारी उपलब्धि बिना किसी विशेष ट्रेनिंग के स्वयं के प्रेक्टिस कर हासिल की है। बिना किसी कोच के बिना किसी सपोर्ट के अमित सिंह अपना गुरु अपने माता-पिता को मानते हैं । अमित का ओलंपिक मेडल लाकर अपने देश का नाम रोशन करना है।


हाउसिंग बोर्ड कैलाश नगर निवासी विजय सिंह के पुत्र अमित सिंह को बचपन से ही शारीरिक मेहनत करने का और बॉडी बनाने कसरत करने का शौक था। उन्होंने बचपन से ही कसरत करना चालू कर दिया था। 5 वर्ष की उम्र से ही और घर में ही वर्जिश करते थे। पहली बार जब उन्होंने वर्ष 2011 में भिलाई के द रॉक जिम में पहली बार जिम ज्वाइन करके ट्रेनिंग किया। जब उनकी उम्र 12 वर्ष थी। तब इसने पहली बार पुशअप्स जो कि जिम में आयोजित हुई थी।उसमें अमित सिंह ने सबसे ज्यादा 48 पुशअप्स मारकर 7 वर्ष  से चैंपियन रहे खिलाड़ी को हराया था।उसके बाद अमित सिंह ने 2017 में आर्म रैसलिंग में अपना हाथ आजमाया और पहली बार में ही गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके बाद वर्ष 2017 में ही दिल्ली में आयोजित होने वाले नेशनल मैच में भाग लेकर विजय प्राप्त किया इसके बाद वर्ष 2018- 2019,2020 -2021 में स्टेट में मेडल हासिल किया। इसके अलावा वर्ष 2019 - 2020 मे बेस्ट प्लेयर ऑफ़ द ईयर का अवार्ड प्राप्त किया। अमित सिंह ने आर्म रेसलिंग के अलावा पुशअप्स में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ग्वालियर मध्य प्रदेश में आयोजित वर्ष 2021 में मोस्ट पुश यूपीएस इन वन मिनिट में सबसे ज्यादा 83 पुशअप्स मारकर अपने नाम खिताब हासिल किया। राइजिंग बॉक्स एंटरटेनमेंट मीडिया द्वारा आयोजित जालंधर में मोस्ट पुशअप्स इन 30 सेकंड में अमित सिंह ने सबसे ज्यादा 46 पुशअप्स मारकर यह खिताब अपने नाम किया। इस मैच में अलग-अलग शहरों से 816 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।जिसमें अमित सिंह का स्थान प्रथम रहा। 


*यह रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय बने अमित*

इसके अलावा अमित ने ग्वालियर में आयोजित होने वाले मोस्ट पुशअप्स इन वन टाइम में 183 पुशअप्स मारकर यह खिताब अपने नाम किया। ऐसा करने वाले अमित सिंह पहले भारतीय बने। अमित सिंह ने 2022 में हैदराबाद तेलंगाना में आयोजित इंडियन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में 60 सेकंड में सबसे ज्यादा 84 पुशअप्स मारकर इंडियन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया।

2023 में 30 सेकंड में अमित सिंह ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर जो कि  2022 में बनाया था। 30 सेकंड में 46 को सब उसे रिकॉर्ड को तोड़कर 2023 में 30 सेकंड में 52 पुशअप्स मारकर अपने नाम नया रिकॉर्ड इंटरनेशनल बुकऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड जो 2023 में इंदौर में आयोजित हुआ था। अमित सिंह की सारी उपलब्धि को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से वर्ष 2021 में उन्हें छत्तीसगढ़ राज्यपाल के हाथों सम्मानित किया गया था।

*क्या होता है पुशअप्स*

पुशअप्स करना एक एक्सरसाइज होती है, जिसमें शरीर की सभी मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। पुशअप्स करने से शरीर का ऊपरी हिस्सा मजबूत बनता है, साथ ही बॉडी टोन भी होती है, लेकिन पुशअप्स करना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है। बता दें की हर व्यक्ति इसे आसानी से नहीं कर सकता है। साथ ही पुशअप्स एक्सरसाइज के सभी लाभ लेने के लिए इसे सही तरीके से करना भी बेहद जरूरी होता है। पुशअप्स को कई तरीकों से किया जा सकता है, अगर आप बिगीनर हैं, तो इसे सिंपल तरीके से कर सकते हैं।



Post a Comment

0 Comments