Ticker

6/recent/ticker-posts

अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण संघ के जिला एवं संभाग के पदाधिकारियों की हुई घोषणा

 


रिपोर्ट @अजय रस्तोगी

प्रदेश अध्यक्ष आदर्श दुबे की अनुशंसा पर सीताराम पटेल बने संभागीय अध्यक्ष,

सुनील चौरसिया, राजेश सिंह और अभय पाठक बने जिला संरक्षक मंडल सदस्य

अनुपपुर। अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण संघ के शहडोल संभाग के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुमति से मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आदर्श दुबे के अनुशंसा और मार्गदर्शन में शहडोल संभाग के संभागीय अध्यक्ष सीताराम पटेल को बनाया गया है। शहडोल संभाग  में अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण संघ के अनूपपुर जिले के संरक्षक मंडल सदस्य में वरिष्ठ पत्रकार सुनील चौरसिया, राजेश सिंह और अभय पाठक को मनोनीत किया गया है, अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण संघ पत्रकारिता और समाज सेवा के क्षेत्र पर कार्य करती है। अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण संघ के सदस्य सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने और पत्रकारिता के आयाम और पत्रकारिता को मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य करतें है। अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष आदर्श दुबे और संरक्षक मंडल के वरिष्ठ पत्रकार सुनील चौरसिया ने कार्यकारिणी की घोषणा में सभी सदस्यों को बधाई देते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र पर नित्य नए आयाम स्थापित करने की शुभकामनाएं दी है

अनूपपुर जिले में पदाधिकारी की हुई घोषणा

अनूपपुर जिले में अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण संघ के अनूपपुर जिले की कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में की गई है जिला अध्यक्ष राम भुवन गौतम की अनुशंसा पर अनूपपुर जिला के महासचिव प्रीतम तिवारी, जिला उपाध्यक्ष पद पर रवि ओझा,  मोहम्मद जावेद, शिव लखन शुक्ला को बनाया गया है कोषाध्यक्ष के रूप में सुजीत शुक्ला को जिम्मेवारी सौंप गई है। वहीं जिला से सचिव का कार्यभार ज्ञानेंद्र पांडे और चंद्रिका चंद्र को दिया गया है। अनूपपुर जिले के पदाधिकारी की घोषणा करते हुए जिला अध्यक्ष राम भुवन गौतम ने बताया कि जिले में घोषित की गई कार्यकारिणी सदैव पत्रकारों की हित में कार्य करेगी और प्रशासन से पत्रकारों को मिलने वाली सुविधाओं के लिए लड़ाई लड़ने के लिए भी सदैव तत्पर रहेगी।

विनोद द्विवेदी, संतोष टंडन बने संभागीय उपाध्यक्ष

पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से कार्य करने वाले अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार विनोद द्विवेदी और संतोष टंडन को शहडोल संभाग के  संभागीय अध्यक्ष सीताराम पटेल की अनुशंसा पर उपाध्यक्ष बनाया गया है। शहडोल संभाग के संभागीय अध्यक्ष सीताराम पटेल ने सभी पदाधिकारी को शुभकामना प्रेषित करते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में नित्य नए कार्य करने और सामाजिक कार्यों में भी भागीदारी निभाने की शुभकामनाएं दी है।


Post a Comment

0 Comments