Ticker

6/recent/ticker-posts

भारतीय कागज उद्योग कर्मचारी महासंघ" ( संबद्ध - भारतीय मजदूर संघ ) का 13वां त्रिवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग

"भारतीय कागज उद्योग कर्मचारी महासंघ"
( संबद्ध - भारतीय मजदूर संघ ) का 13वां त्रिवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक 3 एवं 4 मई 2025 को को ईरोड, तमिलनाडु में संपन्न हुआ , जिसमें देश के प्रमुख पेपर मिलों के बी.एम.एस. संगठन प्रतिनिधि शामिल हुए। अधिवेशन के उद्घाटन सत्र को संबोधित भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के वाइस चेयरमैन माननीय श्री कृष्ण प्रताप सिंह जी के द्वारा किया गया। अधिवेशन में देश के कई राज्यों के प्रमुख पेपर मीलों से प्रतिनिधि पहुंचे थे।  अधिवेशन के आखिरी दिन , दिनांक 4 मई 2025 को महासंघ का आगामी तीन वर्षों के कार्यकाल हेतु पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया , जिसमें ओरिएंट पेपर मिल अमलाई को प्रमुख दायित्व प्राप्त हुआ। ओरिएंट पेपर मिल अमलाई से शामिल प्रतिनिधि श्री प्रवीण कुमार शुक्ला को राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व एवं श्री अर्जुन जायसवाल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व कार्यालय मंत्री का दायित्व श्री प्रताप  मांझी को प्राप्त हुआ। ओ.पी.एम.कर्मचारियों को राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व प्राप्त होने पर अमलाई के श्रमिक वर्ग,संगठन के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।




Post a Comment

0 Comments